फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: IDF को गाजा में तीन बंधकों के शव मिले; फ्रांस में यहूदी प्रार्थनास्थल में आग लगाने की कोशिश

Fri, 17 May 2024 01:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

रुएन के मेयर निकोलस मायर-रोसिगनाओल ने कहा कि यहूदी प्रार्थनास्थल पर हमले से समुदाय को कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पूरा शहर इस घटना से आश्चर्यचकित है।
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सेना ने गाजा में बंधक बनाए गए अपने तीन नागरिकों के शव मिलने की जानकारी दी है। आईडीएफ ने कहा है कि उसे गाजा में तीन इस्राइली बंधकों के शव मिले हैं। इनमें जर्मन-इजरायली शनि लौक भी शामिल हैं। वहीं, फ्रांस के उत्तर-पश्चिम में स्थित रुएन शहर में शुक्रवार को एक हथियारबंद शख्स ने यहूदी प्रार्थनास्थल को आग के हवाले करने की कोशिश की। बताया गया है कि यह शख्स चाकू के साथ घुसा था और सिनेगॉज (यहूदी प्रार्थनास्थल) को आग लगाने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने मौके पर ही हमलावर को मार गिराया। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने कहा है कि जब चाकू लिए हुए शख्स पुलिस की तरफ बढ़ा, तब उसे गोली मारी गई। 

विज्ञापन


रुएन के मेयर निकोलस मायर-रोसिगनाओल ने कहा कि यहूदी प्रार्थनास्थल पर हमले से समुदाय को कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पूरा शहर इस घटना से आश्चर्यचकित है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब आग लग चुकी थी। लेकिन दमकलकर्मियों ने पहुंचकर इस पर काबू पा लिया।

पीओके के पत्रकार को सुरक्षा निकायों ने किया अगवा
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) के पत्रकार अहमद फरहाद को पाकिस्तानी सुरक्षा निकायों ने इस्लामाबाद स्थित आवास उनके से अगवा कर लिया है। बुधवार से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। फरहाद पीओके के बाग इलाके के रहने वाले हैं। वह हाल ही में इस क्षेत्र में हालिया अशांति पर अपनी रिपोर्टिंग के लिए चर्चा में आए थे। उनके अपहरण का खुलासा इस्लामाबाद में विरोध रैली के दौरान उनकी पत्नी द्वारा कश्मीरियों व संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी से रिहाई के लिए अपील से हुआ।
विज्ञापन


मलयेशिया: थाने में 2 पुलिस कर्मियों की हत्या
मलयेशिया में एक व्यक्ति ने थाने में घुसकर दो पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया। बाद में हमलावर को मार गिराया गया। हमलावर के घर में अल-कायदा के आतंकी नेटवर्क जेमाह इस्लामिया से संबंधित सामग्री मिली है और उसके परिवार के पांच सदस्यों को जांच के लिए गिरफ्तार किया गया है। हमलावर नकाब पहनकर अपनी मोटरसाइकिल से थाने आया। उसने पहले एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या की और फिर मृत पुलिसकर्मी की बंदूक से दूसरे कमर्मी की हत्या कर दी।

श्रीलंका: सर्वोच्च न्यायालय ने राजपक्षे को जारी किया समन
श्रीलंका की शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को समन जारी किया। उन्हें यह समन साल 2000 में एक बच्चे सहित आठ तमिलों की हत्या के दोषी एक सैनिक को माफी देने को लेकर जारी किया गया है। 
 
सैनिक सुनील रत्नायके को साल 2020 में माफी दी गई थी। उसे लिट्टे के साथ सशस्त्र संघर्ष के दौरान उत्तरी जाफना जिले के मिरुसुविल में साल 2000 में एक बच्चे सहित आठ जातीय तमिलों की हत्या का दोषी ठहराया गया था। राजपक्षे को राष्ट्रपति के रूप में लिए गए अपने फैसले के बारे में अदालत में जवाब देना होगा। मामले में अगली सुनवाई सितंबर में होगी। 

नेपाल: संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे 12 छात्र गिरफ्तार
नेपाल पुलिस ने गृहमंत्री रबी लामिछाने के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे करीब 12 छात्रों को गिरफ्तार किया। नेपाल छात्र संघ (एनएसयू) के सदस्यों ने शुक्रवार दोपहर को लाखों की सहकारी धोखाधड़ी की जांच के लिए एक संसदीय समति के गठन की मांग करते हुए नारे लगाए। इस समिति में कथित रूप से लामिछाने भी शामिल हैं। एनएसयू ने 'सहकारी पीड़ितों के लिए न्याय', 'जीबी राय कहां है' जैसे नारे लगाए। 
विज्ञापन

इस बार हर स्तर पर चुनाव लड़ें भारतीय-अमेरिकी : कृष्णमूर्ति

प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने देशभर के भारतीय समुदाय से कहा है कि अब उनके लिए हर स्तर के पद पर चुनाव लड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, याद रखिए, राजनीति केवल एक संज्ञा नहीं है, बल्कि एक क्रिया है और हमें इस साल राजनीति में हिस्सा लेना है। वह डेमोक्रेटिक थिंक-टैंक ‘इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट’ के वार्षिक समारोह के लिए वाशिंगटन में जुटे भारतवंशियों से बोल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें