फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World's oldest Person: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, ब्राजीली नन ने 116 साल की उम्र में अंतिम सांस ली

Thu, 01 May 2025 10:36 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो

सार

दुनिया भर के सुपर सेंटीनेरियनों (सौ वर्ष से अधिक उम्र के लोगों) पर नजर रखने वाली संस्था लॉन्जेवीक्वेस्ट ने जनवरी में उन्हें दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग जीवित व्यक्ति घोषित किया थी। उनका जन्म 1908 में हुआ था और वे 27 मई को 117 वर्ष की होने वाली थीं।
विज्ञापन
संकेतिक तस्वीर - फोटो : एडोव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान सिस्टर इनाह कैनाबारो का बुधवार को 116 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे कुछ ही हफ्तों में 117 साल की होने वाली थीं। उनकी मौत 30 अप्रैल को हुई। उनके धार्मिक संगठन ने गुरुवार को उनकी मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन


टेरेसियन नन समुदाय 'द कंपनी ऑफ सेंट टेरेसा ऑफ जीसस' ने बताया कि सिस्टर कैनाबारो का निधन प्राकृतिक कारणों से उनके घर पर हुआ। उनका अंतिम दर्शन गुरुवार को पोर्टो एलेग्रे में किया जाएगा।
दुनिया भर के सुपर सेंटीनेरियनों (सौ वर्ष से अधिक उम्र के लोगों) पर नजर रखने वाली संस्था लॉन्जेवीक्वेस्ट ने जनवरी में उन्हें दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग जीवित व्यक्ति घोषित किया था। उनका जन्म 1908 में हुआ था और वे 27 मई को 117 वर्ष की होने वाली थीं।
विज्ञापन


सिस्टर इनाह ने फरवरी 2024 में लॉन्जेवीक्वेस्ट द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में कहा था कि उनकी लंबी उम्र का रहस्य उनकी कैथोलिक आस्था है। इस वीडियो में वे मुस्कुराते हुए चुटकुले सुनाती हैं। जंगली फूलों की बनाई गई अपनी मिनिएचर पेंटिंग्स दिखाती हैं और ‘हेल मेरी’ प्रार्थना का पाठ करती हैं।

NASA: अंतरिक्ष में दिखी नारी शक्ति की ताकत, पांचवीं बार दो महिला एस्ट्रोनॉट ने किया स्पेसवॉक

उनके 84 वर्षीय भतीजे ने बताया था कि जब वह छोटी थीं तो इतनी दुबली-पतली थीं कि लोग नहीं मानते थे कि वह वयस्क उम्र तक भी जीवित रहेंगी।सिस्टर इनाह के परदादा एक प्रसिद्ध ब्राज़ीली जनरल थे। किशोरावस्था में उन्होंने धार्मिक सेवा की राह चुनी ली थी। एक समर्पित शिक्षिका के रूप में उन्होंने जीवन भर अध्यापन किया। उनके पूर्व छात्रों में ब्राज़ील के अंतिम सैन्य तानाशाह जनरल जोआओ फिगेरेदो भी शामिल थे।

उनके 110वें जन्मदिन पर पोप फ्रांसिस ने उन्हें सम्मानित किया था। वे अब तक दर्ज की गई दूसरी सबसे उम्रदराज नन थीं, पहले स्थान पर फ्रांस की लुसिल रैंडन थीं, जिनका 2023 में 118 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें