दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारत में अगर आपका फ्लैट हो तो आप खुद को खुशकिस्मत समझेंगे। इसे ख्वाब को सच में बदल दिया है 'वन हाइड पार्क' अपार्टमेंट ने। ब्रिटेन की एक रियल स्टेट बिल्डर ने इस अपार्टमेंट को बुलेट प्रूफ ग्लास से बनाया है जिसकी वजह से ये दुनिया के सबसे महंगे मकानों में शुमार हो रहा है। इस इमारत को बनाने में 1,554 करोड़ का निवेश हुआ है।
86 फ्लैट के अपार्टमेंट में स्वीमिंग पुल से लेकर हर सुविधा है मौजूद
'वन हाइड पार्क' लक्जरी दो मंजिला अपार्टमेंट है जिसकी बाजार में कीमत 160 मिलियन पाउंड (1 हजार 554 करोड़ रुपए) बताई जा रही है। बुलेटप्रूफ ग्लास के इस्तेमाल से जहां ये पूरी सुरक्षा देता है वहीं पुल समेत इस अपार्टमेंट में सभी तरह की सुविधाएं जुटाई गई हैं। पश्चिमी लंदन के नाइट्सब्रिज में बने 86 अपार्टमेंट में 24 घंटे एसएएस सिक्योरिटी के अलावा, घरेलू कामकाज के लिए कर्मचारी, लॉन्ड्री और ड्रायक्लिनिंग की सुविधा, पांच सितारा लॉ मडारिन होटल से रूम सर्विस भी मिलेगी।
इसमें रहने वाले लोगों को वाइन स्टोर, स्वीमिंग पुल, सोना और स्टीम बाथ की सुविधा के अलावा सिनेमा और स्क्वैश कोर्ट के लिए भी कहीं और नहीं जाना होगा। वैसे सबसे महंगे अपार्टमेंट के मामले में भारत ब्रिटेन के इस बुलेट प्रूफ अपार्टमेंट से कहीं ज्यादा आगे हैं। दुनिया में सबसे महंगा अपार्टमेंट भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी का एंटीना है। इसकी कीमत करीब 10 हजार करोड़ रुपए आंकी गई है।