अमेरिका में गूगल के खिलाफ एकाधिकार मामले में चलेगा केस
अमेरिका की एक अदालत ने गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के खिलाफ विज्ञापन बाजार पर एकाधिकार को लेकर मुकदमे की इजाजत दी है। जिला जज केविन कास्टेल ने कहा कि अल्फाबेट की कंपनी गूगल को विज्ञापनदाताओं के प्रस्तावित वर्ग कार्रवाई मुकदमे का सामना करना होगा, जिसमें दावा किया गया है कि गूगल विज्ञापन विनिमय बाजार पर एकाधिकार रखता है। यह प्रतिस्पर्धा नियमों के खिलाफ है।
लागत, शेड्यूल में देरी के चलते बड़ी परियोजना बंद करेगा नासा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ ने कहा है कि वह अंतरिक्ष में ईंधन भरने जैसी उपग्रह सेवाओं का परीक्षण करने के लिए 2 अरब डॉलर से अधिक की परियोजना को उच्च लागत और शेड्यूल में देरी के चलते बंद कर रहा है। नासा ने अक्तूबर में कहा था कि ऑन-ऑर्बिट सर्विसिंग, असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग (ओएसएएम-1) परियोजना की लागत में वृद्धि जारी है। उसने कहा, परियोजना की अधिकांश लागत वृद्धि और शेड्यूलिंग देरी के लिए अनुबंधित कंपनी ‘मैक्सार’ जिम्मेदार है।