फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: IAF प्रमुख वीआर चौधरी ने बांग्लादेश की PM से की मुलाकात, नए कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं

Wed, 28 Feb 2024 08:09 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बांग्लादेश सशस्त्र बलों के उन सदस्यों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने शिखा अनिर्बान की वेदी पर माल्यार्पण करके 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन
IAF प्रमुख वीआर चौधरी ने बांग्लादेश की PM से की मुलाका - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। उन्होंने हसीना को फिर से जनादेश मिलने पर बधाई दी। इस दौरान वायुसेना प्रमुख चौधरी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को चल रहे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन


बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बांग्लादेश की माननीय प्रधानमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने नया जनादेश जीतने पर पीएम को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। वायुसेना प्रमुख ने माननीय प्रधानमंत्री को चल रहे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के बारे में भी बताया।'

इससे पहले दिन में, वीआर चौधरी ने बांग्लादेश सशस्त्र बलों के सदस्यों को भी श्रद्धांजलि दी। पोस्ट में कहा गया है, 'वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बांग्लादेश सशस्त्र बलों के उन सदस्यों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने शिखा अनिर्बान की वेदी पर माल्यार्पण करके 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें