फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Update: चीन ने मालदीव से रिश्तों पर कही बड़ी बात; महाशिवरात्रि के लिए भारत से श्रद्धालु पहुंचे पाकिस्तान

Wed, 06 Mar 2024 07:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

कुछ सप्ताह मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों के पहले समूह के मालदीव छोड़ने के लिए समयसीमा तय की थी। ऐसे में ड्रैगन के बयान को भारत से जोड़कर देखा जा रहा है। आइए पढ़ते हैं दुनिया की कुछ बड़ी और अहम खबरें एक ही जगह पर...
विज्ञापन
मालदीव और चीन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने मालदीव के साथ बढ़ती नजदीकियों के बीच आपसी रणनीतिक सहयोग साझेदारी बरकरार रखने की प्रतिबद्धता जताई है। उसका कहना है कि दोनों देशों के बीच सामान्य सहयोग में कोई तीसरा पक्ष निशाने पर नहीं है। इसके साथ ही तीसरे पक्ष से इसमें कोई बाधा भी नहीं आएगी। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग से जब मालदीव के साथ चीन के सैन्य समझौते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मामले से जुड़े चीनी अधिकारियों से बात करने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने किसी भी देश का नाम लिए बिना कहा कि चीन और मालदीव के बीच दोस्ताना रिश्तों की वजह से कोई तीसरा पक्ष निशाने पर नहीं आएगा और न ही किसी तीसरे पक्ष को इसमें अड़चन पैदा करनी चाहिए। दरअसल, चीन ने मालदीव के साथ मुफ्त सैन्य सहायता मुहैया करने को लेकर एक रक्षा सहयोग समझौता किया। इसे लेकर ही माओ ने यह प्रतिक्रिया दी है।

कुछ सप्ताह मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों के पहले समूह के मालदीव छोड़ने के लिए समयसीमा तय की थी। ऐसे में माओ के बयान को भारत से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

पाकिस्तान में अर्धसैनिक बलों पर आतंकी हमला, दो सैनिक मारे गए
अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक तलाशी अभियान के दौरान अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कोर की एक टीम पर आतंकवादियों के हमले में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार, अर्धसैनिक बल की टीम अफगानिस्तान की सीमा से लगे बन्नू जिले के सापारी इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी, जब पहाड़ी रास्ते पर चढ़ते समय उन पर हमला किया गया। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने सुरक्षा पर हमले की निंदा की है।

पाकिस्तान: महाशिवरात्रि के लिए भारत से 62 हिंदू लाहौर पहुंचे
पाकिस्तान में महाशिवरात्रि उत्सव में भाग लेने के लिए 62 हिंदू बुधवार को वाघा सीमा के रास्ते भारत से लाहौर पहुंचे। इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने कहा, ईटीपीबी की ओर से आयोजित महाशिवरात्रि का मुख्य समारोह 9 मार्च को लाहौर से लगभग 300 किलोमीटर दूर चकवाल में ऐतिहासिक कटास राज मंदिर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक नेता भी भाग लेंगे।

वाघा में तीर्थस्थलों के अतिरिक्त सचिव राणा शाहिद सलीम ने विश्वनाथ बजाज के नेतृत्व में आए हिंदुओं का स्वागत किया। तीर्थयात्री 10 मार्च को लाहौर लौटेंगे और 11 मार्च को वे कृष्ण मंदिर, लाहौर किला और लाहौर के अन्य ऐतिहासिक स्थानों का दौरा करेंगे। 12 मार्च को वे भारत लौटेंगे।
विज्ञापन

इमरान खान, महमूद कुरैशी और अन्य नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर पाक सीनेट में प्रस्ताव पेश 
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव में जेल में बंद नेता, उनकी पत्नी बुशरा, उनके करीबी सहयोगी शाह महमूद कुरेशी और अन्य नेताओं की रिहाई की मांग की गई है।  

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी सीनेटर फलक नाज चित्राली ने यह प्रस्ताव पेश किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्हें झूठे मामलों के तहत दोषी ठहराया गया था। इसमें कहा गया है कि राजनीतिक प्रतिशोध ने देश की अर्थव्यवस्था और प्रतिष्ठा को नष्ट कर दिया है। इसमें पीटीआई के दिग्गज डॉ. यास्मीन राशिद, खान की पत्नी बुशरा बीबी और पार्टी की अन्य महिला नेताओं के साथ-साथ पत्रकारों की रिहाई का भी आह्वान किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें