फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वर्ष नहीं होगी दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्कोप को बनाने की शुरुआत

Fri, 17 Jul 2020 07:41 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, होनोलूलू
विज्ञापन
largest telescope - फोटो : twitter@tmt
विज्ञापन

हवाई पर्वत पर दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्कोप बनाने की योजना से जुड़े वैज्ञानिकों ने बुधवार को कहा कि कम से कम अगले वर्ष तक यह निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाएगा। टीएमटी इंटरनेशनल ऑब्जर्वेटरी के उपाध्यक्ष गॉर्डन स्क्वायर्स ने ‘हवाई न्यूज नाउ’ को बताया कि कोरोना वायरस की वजह से इस पर काम शुरू करने के लिए स्थिति जटिल और असुरक्षित है।

विज्ञापन


स्क्वायर्स ने कहा, वैश्विक महामारी और सर्दी जैसे कारणों के चलते ऐसा लगता है कि अभी इसमें समय लगेगा, लेकिन इतना भी समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण शुरू करने की तैयारी में कम से कम तीन महीने का समय लगता लेकिन अब अमेरिका से उपकरण और कर्मी लाने में कम से कम दोगुना समय चाहिए।

कैलिफोर्निया और कनाडा के विश्वविद्यालयों के एक समूह ने चीन, भारत और जापान के भागीदारों के साथ मिलकर पर्वत शिखर पर तीस मीटर का टेलीस्कोप बनाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें