फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर शिप अपनी पहली यात्रा पर रवाना, 24000 कंटेनरों को ले जाने की क्षमता

Tue, 28 Apr 2020 09:26 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
HMM Algeciras - फोटो : Twitter
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज (कंटेनर शिप) ‘एचएमएम अल्गेसिरस’ चीन के पूर्वी प्रांत शानदोंग स्थित क्विंगदाओ बंदरगाह से अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ। इससे पहले दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर शिप होने का तमगा जिस जहाज के पास था, उसकी तुलना में यह जहाज 200 अधिक कंटेनरों को अपने साथ ले जा सकता है।  

विज्ञापन


क्विंगदाओ कियानवान यूनाइटेड कंटेनर टर्मिनल कंपनी लिमिटेड के उप महाप्रबंधक झांग जून ने कहा कि इस जहाज की लंबाई 399.9 मीटर और चौड़ाई 61.03 मीटर है। इसके डेक का पूरा एरिया साढ़े तीन फुटबॉल मैदानों के बराबर हैं। 

उन्होंने बताया कि इस जहाज पर एक बार में 24,000 कंटेनर लादे जा सकते हैं। यदि इन्हें एक कतार में सटाकर रख दिया जाए तो इसकी कुल लंबाई 150 किमी तक पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


इस जहाज को हाल ही में रिपब्लिक ऑफ कोरिया में लॉन्च किया गया था। ‘एचएमएम अल्गेसिरस’ क्विंगदाओ बंदरगाह से 4,560 टीईयू रसायन, मशीनी और इलेक्ट्रीकल सामान लेकर रवाना हुआ। कंटेनर जहाज के पोर्ट रोटेशन में निंगबो, शांघाई, यान्टियन, स्वेज नहर, रॉटरडैम, हैम्बर्ग, एंटवर्प और लंदन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें