इमारतों का निर्माण और उनके संचालन की गतिविधियां वैश्विक उत्सर्जन में 38 फीसदी हिस्से के लिए जिम्मेदार है। यह जानकारी विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की ओर से शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। इसने कहा कि वैश्विक तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लिए शहरी वातावरण में डिकार्बनाइजेशन को तेज करने के लिए समाधानों की तत्काल आवश्यकता है।
डब्ल्यूईएफ ने यह रिपोर्ट एक्सेंचर के साथ मिलकर तैयार की है। इसमें कहा गया है कि ऐसी प्रौद्योगिकियां मौजूद हैं जो डिकार्बनाइजेशन में मदद कर सकती हैं लेकिन इन समाधानों को पूरी दुनिया के बड़े शहरों में लागू करने के लिए तत्काल निवेश की जरूरत है। रिपोर्ट में व्यवस्था के प्रदर्शन के साथ सामाजिक व पर्यावरण संबंधी निष्कर्षों की पहचान और निर्णय लेने वाले रुख का प्रस्ताव दिया गया है।