फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: नाबालिग किशोर ने कर दी पूरे परिवार की हत्या, पबजी खेलने की थी लत, पढ़िए पूरा मामला

Fri, 28 Jan 2022 07:13 PM IST
गौरव पाण्डेय पाकिस्तान: नाबालिग किशोर ने कर दी पूरे परिवार की हत्या, पबजी खेलने की थी लत, पढ़िए पूरा मामला

सार

पाकिस्तान के लाहौर में पबजी खेलने के लती एक किशोर ने मां की डांट से गुस्सा होकर अपने पूरे परिवार की ही हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय किशोर ने अपनी मां और दो नाबालिग बहनों समेत पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि किशोर ने कथित तौर पर इस घटना को ऑनलाइन गेम पबजी के प्रभाव में आकर यह कदम उठाया। 

विज्ञापन

यह घटना लाहौर के काहना इलाके की है जहां पिछले सप्ताह 45 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी नाहिद मुबारक अपने 22 वर्षीय बेटे तैमूर और 17 व 11 साल की बेटियों के साथ मृत पाई गई थीं। पुलिस के बयान के अनुसार परिवार में अकेले बचे नाहिद के किशोर बेटे ने ही इस रूह कंपा देने वाली वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर को ऑनलाइन गेम पबजी खेलने की लत थी। उसने स्वीकार किया है कि गेम के प्रभाव में आकर उसने अपनी मां और भाई-बहनों की हत्या कर दी। बयान के अनुसार बहुत लंबे समय तक यह गेम खेलते रहने की वजह से किशोर कुछ मनोवैज्ञानिक समस्याओं का सामना कर रहा था। 

विज्ञापन

मां की डांट से गुस्सा था किशोर, जब सो रहा था परिवार तब की हत्या
बयान के मुताबिक नाहिद तलाकशुदा महिला थीं और पढ़ाई पर ध्यान न देने व अधिकतर समय पबजी खेलने के लिए बेटे को डांट-फटकार लगाया करती थीं। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन भी नाहिद ने उसे डांटा था। बाद में किशोर ने अपनी मां की पिस्टल उठाई और जब सब सो रहे थे तब सभी की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि जिस पिस्टल से नाहिद ने इस घटना को अंजाम दिया उसे नाहिद मुबारक ने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए खरीदा था। हत्या करने के बाद किशोर ने पिस्टल कहीं फेंक दी थी, जिसे अभी बरामद किया जाना बाकी है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर के खून से सने हुए कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन

लाहौर में यह ऐसी चौथी घटना, 2020 में सामने आया था पहला मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लाहौर में ऑनलाइन गेम से संबंधित यह इस तरह की चौथी वारदात है। साल 2020 में ऐसा पहला मामला सामने आने के बाद पुलिस के एक अधिकारी ने लाखों किशोरों के जीवन, समय और भविष्य की रक्षा के लिए गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी बीमारियों के अंतरराष्ट्रीय वर्गीकरण में 'गेमिंग डिसऑर्डर' को शामिल कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें