फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वेत अमेरिकियों के समर्थन में लंदन में भी विरोध प्रदर्शन, हजारों की संख्या में जुटे लोग

Mon, 01 Jun 2020 01:21 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

  • अमेरिकी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आए दुनियाभर के लोग
  • लंदन में प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाया- कोई न्याय नहीं, कोई शांति नहीं
  • ब्राजील और यरूशलम में भी अमेरिकी प्रदर्शनकारियों को समर्थन
विज्ञापन
अश्वेत व्यक्ति की मौत के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरी दुनिया इस समय अमेरिका में हो रहे विरोध प्रदर्शन की साक्षी बनी हुई है। अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद कई जगहों पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और कई जगहों पर आगजनी भी हुई है। प्रदर्शनकरियों ने कई जगह पर पुलिस की कार को आग के हवाले कर दिया है तो कहीं पुलिस विभाग पर पथराव हुआ।  

विज्ञापन


अमेरिका के अलावा लंदन में अश्वेत अमेरिकियों के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरे हैं। हजारों की संख्या में लोग सेंट्रल लंदन में इकट्ठे होकर 'कोई न्याय नहीं, कोई शांति नहीं' के नारे लगा रहे हैं। लंदन में प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटिश सरकार के प्रतिबंधित नियमों का उल्लंघन कर भीड़ में हिस्सा लिया, हालांकि पुलिस ने उन्हें नहीं रोका।

लंदन में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास तक मार्च किया और हाथ में तख्ती लेकर वहां मौजूद सभी लोगों के सामने विरोध प्रदर्शन किया। डेनमार्क में भी प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास का घेराव किया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्ती-बैनर लिए हुए थे जिसपर लिखा था- अश्वेत लोगों को मारना बंद करो।
विज्ञापन


इसके अलावा बर्लिन में भी अमेरिकी दूतावास को घेरा गया और जॉर्ज फ्लॉयड को न्याय देने की मांग की गई। वहीं, ईरान के टेलीविजन पर अमेरिका में हो रहे प्रदर्शनों को दिखाया जा रहा है।

इधर, रूस ने अमेरिका में हुई घटना के लिए अमेरिका पर नस्लीय भेदभाव का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। ब्राजील में भी सैकड़ों लोग रियो डी जेनेरियो में सरकारी भवन के बाहर खड़े होकर विरोध जता रहे हैं। 

कनाडा में नस्लीय विरोधी गतिविधियों को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा अमेरिकी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में 150 लोगों ने यरूशलम में मार्च किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें