फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः दुनियाभर में सड़कों पर आईं महिलाएं, कुछ इस अंदाज में उठा रहीं हक की आवाज

Sun, 07 Mar 2021 10:50 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : Twitter@Hasan Besinci
विज्ञापन

कल यानी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा, लेकिन इसके 24 घंटे पहले ही दुनियाभर के कई देशों में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतर आईं हैं। कोरोना महामारी के बावजूद करोड़ों लोग महिलाओं के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं।

विज्ञापन


इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है #ChooseToChallenge  इस थीम को इसलिए चुना गया है क्योंकि बदलती हुई दुनिया एक चुनौतीपूर्ण दुनिया है और व्यक्तिगत तौर पर हम सब अपने विचार एवं कार्य के लिए जिम्मेदार हैं। इस थीम को सोशल मीडिया से लेकर हर तरह के माध्यम के जरिए  फैलाने की कोशिश की जा रही है।

40 से अधिक देशों में महिलाएं उठा रही हक की आवाज
ट्विटर पर, हैशटैग के माध्यम से 40 से अधिक देशों में विरोध प्रदर्शनों के द्वरा महिलाओं के अधिकार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुहिम छेड़ी जा रही है। जहां चीन और रूस में महिलाएं फूल देकर अपने अधिकार के बारे में लोगों को बता रही हैं वहीं इस्राइल में महिलाएं नकली ताबूतों में लेटकर घरेलू हिंसा में मारी गई महिलाओं के सम्मान में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन


तुर्की, नीदरलैंड और भारत की महिलाओं ने भी बुलंद की आवाज
इस बीच तुर्की, नीदरलैंड और भारत की सड़कों पर भी महिलाएं समानता के अधिकार की मांग उठा रहीं हैं और व्यक्तिगत तौर पर पीड़ित महिलाओं के लिए न्याय मांग रही हैं।

अमेरिका में प्रदर्शन
पूरे अमेरिका में हजारों लोग महिलाओं के अधिकार के लिए उनके साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए हैं, साथ ही उन लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ा रहे हैं जिन्होंने अन्याय और शोषण किया है।

कई टॉप ब्रांड्स भी वीडियो क्लिप के माध्यम से फैला रहे हैं जागरूकता
बम्बल, बकजेन, सुपरड्रग और नेटफ्लिक्स सहित कई टॉप ब्रांड्स साहसी महिलाओं पर फिल्म और वीडियो क्लिप साझा करके अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए समर्थन दिखा रहे हैं।

बांग्लादेश में भी प्रदर्शन
बांग्लादेश में, महिलाओं ने राष्ट्रीय संग्रहालय के सामने सुरक्षा, गरिमा, समान अधिकार और बोलने की स्वतंत्रता के लिए एकत्रित होकर हक की आवाज उठाई।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन एक श्रम आंदोलन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन एक श्रम आंदोलन था, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने सालाना आयोजन के तौर पर मनाने की सहमति दी। इसकी 1908 में तब पड़ी, जब न्यूयॉर्क शहर में 15 हज़ार महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने की मांग के साथ हक की आवाज उठाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें