फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद: चीनी विदेश मंत्री ने कहा- हम मित्र हैं शत्रु नहीं, समाधान के लिए बनाएं अनुकूल माहौल

Sun, 07 Mar 2021 08:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
चीन के वित्त मंत्री वांग यी ने रविवार को कहा कि भारत व चीन दोनों दोस्त हैं, दुश्मन नहीं। सीमा विवाद हल करने के लिए दोनों देशों को परस्पर सहयोग बढ़ाकर अनुकूल माहौल बनाना चाहिए। बीजिंग में प्रेस से चर्चा करते हुए यी ने कहा कि नई दिल्ली व बीजिंग को एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने की बजाए कामयाब होने के लिए परस्पर मदद करना चाहिए। एक दूजे पर शंका करने की बजाए सहयोग को मजबूत करना चाहिए। 
विज्ञापन


चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के सालाना सम्मेलन के मौके पर पत्रकारों से चर्चा में यी ने कहा कि भारत और चीन दोनों प्राचीन सभ्यता वाले देश, विकासशील व उभरती अर्थव्यवस्था वाले देश हैं। विश्व के इन दोनों सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के बीच संबंध जरूरी हैं। इन्हें मजबूत किया जाना चाहिए, न कि एक-दूसरे पर शंका करना चाहिए। 

दोनों देशों के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। बता दें पिछले साल पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं। हाल ही में हुए समझौते के बाद सेनाएं पीछे हटाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें