पाकिस्तान में पुरुष अन्याय का एक और चौंकाने वाला उदाहरण देखने को मिला है। खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में एक महिला को उसकी बहन के साथ जाते हुए कुछ लोगों ने रोका और उसके पति के कथित अफेयर का बदला लेने के लिए उसे भीड़ के सामने निर्वस्त्र किया और उसी हालत में छोड़ भागे। पुलिस ने भी अपनी प्राथमिकी में कपड़े उतारने का जिक्र नहीं किया।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, यह दर्दनाक घटनाक्रम छह जुलाई को हुआ। महिला एक शादी समारोह से घर लौट रही थी तभी हथियारबंद लोगों ने उसे रोक लिया और घृणित हरकत की।
पुलिस ने मामले को धारा 354 के तहत दर्ज किया जो आमतौर पर महिला की लज्जा भंग के इरादे से किए जाने वाले हमले को लेकर लगाई जाती है। पुलिस द्वारा मामले को स्ट्रिपिंग में दर्ज न करना केस की जटिलता कम करने के लिए की गई एक कार्रवाई थी।