फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: महिला के घर पर अचानक आने लगी हजारों पैकटों की डिलीवरी, अमेजन ने गलती मानने से किया इनकार

Thu, 24 Jun 2021 08:08 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

 ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिना ऑर्डर किए ही कंपनी ने एक महिला के घर पर हजारों पैकटों की डिलीवरी कर दी। अब कंपनी अपनी गलती मानने से इनकार कर रही है। 
विज्ञापन
अमेजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क में एक महिला को अपने घर पर अमेजन की ओर से अचानक सैकड़ों पैकटों की डिलीवरी होने लगी। ये डिलीवरी इतनी ज्यादा होने लगी कि उसके घर का मेनगेट के बाहर आने जाने का रास्ता भी बंद हो गया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि अमेजन की ओर से जो डिलीवरी हुई है। उसका ऑर्डर महिला ने नहीं किया था। महिला ने अमेजन से संपर्क कर भेजे गए पैकटों को वापस ले जाने को कहा। साथ ही महिला ने  डिलीवरी हुए इन पैकेटों के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कंपनी की इस हरकत को महिला ने एक घोटाला करार दिया, जिसमें कोई अपना गोदाम खाली करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


कंपनी ने सामान वापस लेने से किया इनकार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  जिलियन कन्नन ने कहा, "जब घर पर पहली बार पैकेट आने शरू हुए, तो सोच में पड़ गई कि इतने सारे सामानों का ऑर्डर किसने किया। फिर मुझे लगा कि बिजनेस फ्रेंड ने ये मंगवाया होगा, लेकिन जब उससे बात की तो उसने इस बात से इनकार कर दिया, फिर मैंने उन्हें वापस करने की कोशिश के लिए अमेजन को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने मुझे समझाया कि ये आधिकारिक तौर पर मेरे घर में रखे गए थे।" जब उसने कुछ बॉक्स खोले, तो उसने पाया कि उनमें हजारों सिलिकॉन सपोर्ट फ्रेम हैं, जो वयस्कों और बच्चों दोनों के आकार में फेस मास्क के अंदर उपयोग करने के लिए होते हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें