फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी सफलता: सभी स्वरूपों पर कारगर होगी यूनिवर्सल वैक्सीन

Thu, 24 Jun 2021 07:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

वैज्ञानिकों के अनुसार, किसी को पता नहीं है कि कौन-सा वायरस अगली महामारी को पैदा कर दे, ऐसे में अभी से ही हर तरह की तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आए दिन स्वरूप बदल रहा बहुरूपिया कोरोना वायरस का तोड़ खोजने में लगे वैज्ञानिकों के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी यूनिवर्सल वैक्सीन विकसित की है जो कोरोना वायरस के सभी स्वरूपों पर कारगर है। वैज्ञानिकों ने अभी इसका ट्रायल चूहों पर किया जो सफल रहा। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अभी से ही इस पर शोध शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


यह अध्ययन साइंस पत्रिका में छपा है। इसे दूसरी पीढ़ी की वैक्सीन बताया जा रहा है। यह सरबेकोवायरस पर हमला करती है। सरबेकोवायरस कोरोना वायरस फैमिली का ही हिस्सा है। इसी फैमिली के दो वैरिएंट ने पिछले दो दशकों में तबाही मचाई है।  

वैज्ञानिकों की टीम ने इस वैक्सीन को तैयार करने के लिए एमआरएनए तकनीक को अपनाया है। यही तरीका फाइजर और मॉडर्ना ने मौजूदा वैक्सीन को विकसित करने के लिए अपनाया था। जब चूहों इस वैक्सीन का परीक्षण किया गया, तब वैक्सीन ने कई ऐसी एंटीबॉडी विकसित की जो कई स्पाइक प्रोटीन का सामना कर सकती है।
विज्ञापन


इसमें दक्षिण अफ्रीका में पाए गए बी.1.351 जैसे वैरिएंट भी शामिल रहे। अध्ययन में बताया गया है कि इस वैक्सीन में किसी तरह के आउटब्रेक को रोकने की ताकत होगी। जिन चूहों का ट्रायल के दौरान इस्तेमाल किया गया, वो सार्स सीओवी और कोरोना के अन्य वैरिएंट से संक्रमित थे।

अभी इसमें टेस्टिंग जारी है और सबक कुछ ठीक रहा तो अगले साल मनुष्यों पर ट्रायल शुरू हो सकता है। रिसर्चर्स का कहना है कि हमारा प्लान अभी काम कर रहा है, अगर ये सही चला तो हम यूनिवर्सल वैक्सीन को बना सकते हैं 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें