बीते माह अप्रैल में एक महिला के बारे में सोशल मीडिया पर एक समाचार के शीर्षक का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा था। उस महिला के बारें में कहा गया था कि अपने निजी अंग से तलवार पकड़ने के प्रयास के दौरान उसकी मौत हो गई थी। हालांकि इस पूरी कहानी की असल सच्चाई जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
अमेरिका गॉट टैलेंट में कुछ अलग करना चाहती थी
उस महिला की कहानी को जनवरी, 2021 में रिंग्सस वेबसाइट (website Ringsss) द्वारा प्रकाशित किया गया था। इसमें कहा गया था कि सिमी वैली कैलिफोर्निया की 25 वर्षीय केली ब्रॉवर्स नाम की एक महिला की अपने निजी अंग (योनी) से तलवार पकड़ने का प्रयास करते समय लगी चोटों से मौत हो गई थी। वेबसाइट के मुताबिक, केली का ख्वाब था कि वह यह करतब 'अमेरिका गॉट टैलेंट' में दिखाए। इसी वजह से वह अपनी कला को और निखारने की कोशिश कर रही थी। उसे और आजमा रही थी। जब वह अपने ऑडिशन टेप बनाकर भेजने के लिए तैयार कर रही थी, उसी वक्त ये दुखद घटना हुई।
केली के एक मित्र ने एक रिपोर्ट में कहा, "केली अपने निजी अंग की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत (केगेल व्यायाम) कर रही थी। इस व्यायाम का मकसद यह था कि जब तलवार उसके निजी अंग पर गिरे तो वह इसे अपनी शक्तिशाली मांसपेशियों से रोक सके।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने अभ्यास के दौरान केली हवा में एक तलवार उछालती थी और अपने निजी अंग को हवा में ऊपर उठाती थी, ताकी वह नीचे आती हुई तलवार को बीच में ही पकड़ सके। चिकित्सा परीक्षक ने कहा कि "दुर्भाग्य से केली में समय पर अपने निजी अंग को बंद करने की क्षमता का अभाव था।"
रिपोर्ट में ब्रॉवर्स परिवार के प्रवक्ता क्लाइड विलेम के हवाले से कहा गया है कि "केली की ढीली मांसपेशियां उसकी मौत का कारण बनीं और वह अमेरिका गॉट टैलेंट में जाने से चूक गई।" उन्होंने कहा कि "कुछ अलग करने के लिए एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है और केली ने वह कीमत चुकाई।"
खबर में दावा किया गया था कि केली की मौत उसके नियमित अभ्यास के दौरान हुई थी, जिसमें वह अपने निजी अंग से तलवार को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। हालांकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था और यह केवल एक कोरी कल्पना था। केली की यह पूरी कहानी एक तरह का व्यंग्य थी। इस कहानी में जरा सी भी सच्चाई नहीं है।
दरअसल, यह पूरी कहानी वेबसाइट रिंग्सस ने रची थी। वेबसाइट रिंग्सस ने अपनी शीर्ष पंक्ति में कहा था कि "हमें लगातार तीन बार सर्वश्रेष्ठ व्यंग्य साइट के लिए वोट किया गया है" और यह आपको हमारे बारे में बताने के लिए काफी है। यह 'एक मनगढ़ंत व्यंग्य समाचार पत्र और कॉमेडी वेबसाइट' है। ऐसे में वायरल हो रहे केली बॉवर्स के स्क्रीनशॉट के बारे में वेबसाइट ने खुलासा भी किया है।
वेबसाइट की ओर से कहा गया है कि केली की कहानी एक व्यंग्य है। इस कहानी को रिंग्सस की कई कहानियों और वर्ल्ड न्यूज डेली रिपोर्ट जैसी अन्य मनोरंजन साइटों की तरह, एक असंबंधित मगशॉट (आधिकारिक उद्देश्य के लिए बनाए गए किसी व्यक्ति के चेहरे की एक तस्वीर) के साथ चित्रित किया गया था।
हालांकि तस्वीर में दिख रही महिला केली नहीं है और उसकी वास्तवित पहचान भी नहीं हो पाई है। लेकिन यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जब इसे "मुगशॉटी" नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से प्रकाशित किया गया। "मुगशॉटी" आकर्षक मगशॉट प्रकाशित करता है।