फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम जोंग उन की सेहत पर उत्तर कोरिया की खामोशी उठा रही सवाल, कौन बनेगा उत्तराधिकारी?

Wed, 22 Apr 2020 11:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
विज्ञापन
किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने अपने शासक किम जोंग उन की सेहत को लेकर विदेशी मीडिया में आई खबरों को लेकर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में परमाणु हथियार से लैस इस देश का अगला शासक कौन होगा? इसको लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें कि उत्तर कोरिया पर 70 साल से एक ही परिवार के सदस्यों की हुकूमत रही है।
विज्ञापन


दरअसल किम जोंग उन की सेहत को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, खासकर तब से जब वह 15 अप्रैल को अपने दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग की 108 वीं जयंती के मौके पर स्मरणोत्सव में शामिल नहीं हुए। उत्तर कोरिया में यह सबसे अहम कार्यक्रमों से एक है। 36 साल के किम जोंग उन ने 2011 के अंत में अपने पिता से सत्ता हासिल करने के बाद कभी भी इस कार्यक्रम में शामिल होना नहीं छोड़ा।

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बुधवार को किम जोंग उन की कुछ पुरानी टिप्पणियों को प्रकाशित किया, लेकिन इस दौरान किसी नई गतिविधि की रिपोर्ट नहीं दी, जबकि प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया ने बार-बार कहा कि उत्तर कोरिया में किसी भी तरह का असामान्य घटनाक्रम नहीं देखा गया है।
विज्ञापन


दरअसल पिछले कुछ समय से किम जोंग उन सार्वजनिक तौर पर दिखे नहीं हैं। उत्तर कोरिया के गोपनीय स्वभाव को देखते हुए कुछ बाहरी लोगों को यह अंदेशा है कि वह बीमार हो सकते हैं। ऐसे में अगर वह आने वाले कार्यक्रमों में नहीं दिखते हैं तो उत्तर कोरिया के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं।

बता दें कि किम जोंग उन उत्तर कोरिया पर शासन कर रहे परिवार की तीसरी पीढ़ी के शासक हैं। ऐसा माना जाता है कि देश पर उनके परिवार के ही किसी सदस्य को शासन करने का अधिकार है।

अगर किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार होते हैं, अपाहिज होते हैं या उनकी मौत होती है तो ऐसे में उनके उत्तराधिकारी के लिए उनकी छोटी बहन किम यो जोंग मजबूत संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का अंदेशा है कि सामूहिक नेतृत्व की भी संभावना है जो परिवार के शासन को खत्म कर सकता है।

दक्षिण कोरिया में निजी सेजोंग इंस्टीट्यूट में विश्लेषक चेओंग चांग ने कहा कि उत्तर कोरिया में किम यो जोंग के सत्ता पर काबिज होने की सबसे ज्यादा संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें