फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी: डब्ल्यूएचओ ने कहा- डेल्टा वैरिएंट के कारण मध्य पूर्व देशों में चल रही चौथी लहर

Sat, 31 Jul 2021 08:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कायरो

सार

  • डब्ल्यूएचओ ने कहा, डेल्टा वैरिएंट का ही नतीजा है कि दुनिया में संक्रमण और मौतों के मामले बढ़ने लगे
  • इन देशों में संक्रमण दर में 55 जबकि मृत्यु दर में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है, मध्य पूर्व देशों में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के कारण चौथी लहर चल रही है। संगठन ने कहा है कि इन देशों में टीकाकरण की दर अभी भी कम है इसी कारण वायरस का प्रसार तेज हो चला है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट की चाल तेज होने का ही नतीजा है कि दुनियाभर में संक्रमण और मौतों के मामले बढ़ने लगे हैं। पूर्वी भूमध्य क्षेत्रों में महामारी की गति तेज हो गई है। क्षेत्र में संक्रमण दर में 55 जबकि मृत्यु दर में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि कोरोनो वायरस महामारी से दुनिया भर में मौतें पिछले एक हफ्ते में 21 फीसदी बढ़ी हैं। इनमें से 69,000 मौत अमेरिका और दक्षिणपूर्व एशिया में हुई। वहीं दुनियाभर में कोविड-19 मामलों में 8 फीसदी की वृद्धि हुई है। औसतन हर दिन 5,40,000 मामले रोजाना सामने आए।
विज्ञापन


इसके साथ ही दुनियाभर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 19.4 करोड़ हो गई है।  वहीं अब तक 41.93 लाख लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इस वक्त भी दुनिया में 1.41 करोड़ कोरोना के एक्टिव केस हैं।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अगर इस तरह से केस बढ़ते रहे तो अगले दो हफ्तों में दुनिया में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 20 करोड़ के पार पहुंच सकती है।  डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि यूरोप को छोड़कर सभी क्षेत्रों में कोरोना वायरस से मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है।

सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, ब्राजील, इंडोनेशिया, ब्रिटेन और भारत में सामने आए हैं। माना जा रहा है कि मामलों के इस तरह तेजी से बढ़ने के पीछे कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के फैलने को वजह माना जा रहा है। जो काफी तेजी से फैलता है। वैश्विक संगठन ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए टीका सबसे बड़ा हथियार हैै लोगों को जल्द से जल्द टीका लगवा लेना चाहिए।। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें