फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय: अरब सागर में ओमान के पास इस्राइल से जुड़े जहाज पर हमला, दल के दो सदस्यों की मौत

Sat, 31 Jul 2021 07:53 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दुबई

सार

  • इस्राइली अरबपति की कंपनी ने आशंका जताई कि यह समुद्री डाकुओं का हो सकता हमला
  • इस्राइल और ईरान के बीच पहले से ज्यादा बढ़ सकता है तनाव
विज्ञापन
इस्राइल जहाज - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक इस्राइली अरबपति के लिए काम कर रहे व्यापारिक जहाज पर अरब सागर में ओमान के निकट हमला किया गया है। हमले में चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। मारे गए सदस्यों में एक ब्रिटेन और एक रोमानिया से था। यह जानकारी शुक्रवार को ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने दी।

विज्ञापन


हालांकि इस्राइल के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। संबंधित अरबपति की कंपनी ने आशंका जताई कि यह समुद्री डाकुओं का हमला हो सकता है।

यह हमला इस्राइल और ईरान के बीच पहले से जारी तनाव को बढ़ा सकता है। इसे दोनों देशों के बीच चल रहे छद्म युद्ध का नतीजा माना जा रहा है। इससे पहले भी इस्राइल से जुड़े जहाजों पर हमले हुए हैं। जिनके लिए इस्राइल ने ईरान को दोष दिया है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच अभी चल रही है।

माना जा रहा है कि यह हमला बृहस्पतिवार की रात ओमान के एक द्वीप के निकट हुआ। यह जगह ओमान की राजधानी मस्कट से करीब 300 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है। हमलावरों या संदिग्धों के बारे में इस बयान में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


कारोबारी को आशंका समुद्री डाकुओं का हमला
यह जहाज लाइबेरिया के झंडे के तहत इस्राइली अरबपति इएल ओफेर की कंपनी जोे लिए काम करता बताया जा रहा है। इसका मालिकाना हक एक जापानी नागरिक के पास है। कंपनी ने यह हमला समुद्री डाकुओं द्वारा किया हमला होने की आशंका भी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें