फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ का दावा: यूरोप में कोरोना महामारी का हो सकता है अंत, लेकिन करना होगा अभी थोड़ा इंतजार

Mon, 24 Jan 2022 08:49 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोपेनहेगन

सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के यूरोप निदेशक हंस क्लूज (Hans Kluge) ने कहा है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट ने यूरोपीय देशों में महामारी को एक नए चरण में स्थानांतरित कर दिया है जिसके कारण जल्द ही राहत की खबर मिल सकती है।
विज्ञापन
यूरोपीय देशों में कोरोना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के यूरोप निदेशक हंस क्लूज (Hans Kluge) ने कोरोना महामारी को लेकर राहत भरी जानकारी दी है। क्लूज ने कहा है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने यूरोपीय देशों में महामारी को एक नए चरण में स्थानांतरित कर दिया है और यह समाप्त हो सकती है। हालांकि इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रशंसनीय है कि क्षेत्र एक तरह की महामारी के अंत की ओर बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


ओमिक्रॉन संक्रमण की समाप्ति के बाद प्रतिरक्षा तेजी से विकसित होगी
समाचार एजेंसी एएफपी को दिए साक्षात्कार में हंस क्लूज ने कहा कि ओमिक्रॉन मार्च तक 60 फीसदी यूरोपीय लोगों को संक्रमित कर सकता है। उन्होंने कहा कि एक बार अगर ओमिक्रॉन का वर्तमान उछाल पूरे यूरोप में कम हो जाएगा फिर कुछ ही हफ्तों और महीने भर के अंदर वैश्विक प्रतिरक्षा विकसित हो जाएगी जो कि कोरोना महामारी को जल्द से जल्द समाप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि टीके की वजह से भी प्रतिरक्षा विकसित हो रही है। अगर दोनों मामले में प्रतिरक्षा विकसित हो तो महामारी का अंत होना तय है। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि यूरोप में इस महामारी की समाप्ति तय है चाहे इसके लिए कुछ वक्त का इंतजार ही करना क्यों न पड़े। 

शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक ने भी दी राहत की खबर
वहीं अमेरिका के शीर्ष वैज्ञानिक एंथनी फौसी भी रविवार को इसी तरह की संभावना जाहिर की थी। उन्होंने एबीसी न्यूज टॉक शो दिस वीक के साक्षात्कार में बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामलों में बहुत तेजी से कमी देखी गई है जो अच्छे संकेत हैं। हालांकि, अति आत्मविश्वास के प्रति चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर हाल ही में अमेरिका के पूर्वोत्तर जैसे क्षेत्रों में मामलों की संख्या में गिरावट जारी रही, तो मुझे विश्वास है कि आप पूरे देश में बदलाव देखना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें