फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में मंत्रिमंडल का पुनर्गठन शुरू, मैक्रों ने शीर्ष सुरक्षा प्रमुख को हटाया

Wed, 08 Jul 2020 06:35 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पुलिस बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन के बाद अपने शीर्ष सुरक्षा अधिकारी को पद से हटा दिया। मैक्रों ने यह कदम सरकार में फेरबदल के तहत उठाया है जिसका मकसद उनके शेष दो वर्षीय कार्यकाल में कोरोना वायरस महामारी के बाद फ्रांस में आर्थिक सुधार लाना है। उन्होंने मंत्रिमंडल का पुनर्गठन शुरू कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव गृह मंत्रालय में किया गया है।

विज्ञापन


पूर्व बजट मंत्री गेराल्ड डारमनिन को गृह मंत्री क्रिस्टोफ कास्टनर की जगह लेने के लिए नामित किया गया है जो नस्ली अन्याय के खिलाफ फ्रांस में बड़े पैमाने पर चल रहे प्रदर्शनों के बीच निशाने पर आ गए हैं। फ्रांस के नए गृह मंत्री के तौर पर नामित डारमनिन दुष्कर्म के आरोप में प्रारंभिक जांच का सामना कर रहे हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि यह जांच डारमनिन की नियुक्ति में कोई बाधा नहीं है लेकिन वह जांच पर और कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। चौंकाने वाला कदम उठाते हुए मैक्रों ने एक आक्रामक वकील को न्याय मंत्रालय के प्रमुख के तौर पर नामित किया है जिन्होंने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे और संदिग्ध आतंकियों का बचाव किया था।
विज्ञापन


वहीं ग्रीन पार्टी के पूर्व सांसद को शक्तिशाली पारिस्थितिक परिवर्तन मंत्रालय का प्रमुख नियुक्त किया है। उन्होंने कुछ नए चेहरों को भी इस पुनर्गठन में शामिल किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें