कोरोनावायरस के प्रसार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर बड़ा आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा कि कोविड-19 के मामले में डब्ल्यूएचओ ने चीन का पक्ष लेकर उसे बचाने की कोशिश की है। इसे लेकर उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य संस्था को सबसे अनुचित करार दिया।
व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर पहले भी कई बार खतरे की घंटे की सामने आती रही हैं, लेकिन डब्ल्यूएचओ ने इसे छुपाया। ट्रंप ने कहा, डब्ल्यूएचओ लगातार चीन का पक्ष लेकर उसे बचाता रहा है। उन्होंने कहा, यदि दुनिया को पहले से इसकी जानकारी होती तो इतनी जानें नहीं जाती।
बता दें कि अमेरिकी सांसद ग्रेग ने एक ट्वीट में इस तरह के आरोप लगाए थे। उन्ही के आरोपों में ट्रंप ने अपनी सहमति जताई है। इससे पहले भी ट्रंप कोरोनावायरस के मसले पर चीन को घेरते रहे है। यहां तक कि उन्होंने इसे चीनी वायरस तक कह डाला है।