फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अकेले पड़े अमेरिकी राष्ट्रपति: कार्यक्रम में ओबामा को घेर कर खड़ा हो गया व्हाइट हाउस स्टाफ, बाइडन लोगों को ढूंढते रह गए

Wed, 06 Apr 2022 02:56 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

सोशल मीडिया पर व्हाइट हाउस में मंगलवार को हुए एक इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बराक ओबामा को यहां डिनर पर बुलाया था।
विज्ञापन
बराक ओबामा जब व्हाइट हाउस के स्टाफ से घिरे तो अकेले पड़ गए जो बाइडन। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति का पद अपने आप में बड़ी हैसियत रखता है। खासकर विदेश से आने वाले नेताओं के लिए जिस नेता से मुलाकात करना सबसे अहम होता है, वह अमेरिकी राष्ट्रपति ही है। यानी राष्ट्रपति के पद पर बैठने वाले व्यक्ति के सम्मान को ही दुनियाभर में उसकी लोकप्रियता की वजह माना जाता है। हालांकि, क्या हो अगर कोई पूर्व राष्ट्रपति पहले से ही मौजूदा राष्ट्रपति से ज्यादा सम्मान और लोकप्रियता रखता हो। इसका एक उदाहरण हाल ही में व्हाइट हाउस में देखने को मिला, जहां विशेष न्योते पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा लगातार लोगों से घिरे रहे, जबकि मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन अकेले खड़े नजर आए। 
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर व्हाइट हाउस में मंगलवार को हुए एक इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बराक ओबामा को यहां डिनर पर बुलाया था। हालांकि, जैसे ही ओबामा थोड़ी देर के लिए खाली खड़े हुए, व्हाइट हाउस का पूरा स्टाफ उन्हें घेर कर खड़ा हो गया। इसी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइडन अकेले पड़ने के बाद अपना हाथ फैलाकर खड़े हो जाते हैं। 

ओबामा ने बाइडन को उपराष्ट्रपति कह कर संबोधित भी किया
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जब व्हाइट हाउस में कार्यक्रम को संबोधित किया तो उन्होंने भाषण की शुरुआत ही हंसते हुए 'वाइस प्रेसिडेंट बाइडन' (उपराष्ट्रपति बाइडन) से की। ओबामा ने कहा, "मेरे पद छोड़ने के बाद पिछले पांच साल में कुछ बदलाव किए गए हैं। खासकर सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को एविएटर चश्मे पहनाए जाने लगे और व्हाइट हाउस में बिल्ली घूमने लगी। इसके लिए शुक्रिया उपराष्ट्रपति बाइडन, शुक्रिया।"
विज्ञापन


संबोधन खत्म होते ही स्टाफ से घिरे ओबामा
इसके बाद ओबामा ने जैसे ही भाषण खत्म किया, व्हाइट हाउस का पूरा स्टाफ हाथ मिलाने और बातचीत करने के लिए उन्हें घेर कर खड़ा हो गया। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन चकित होकर घूमते दिखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें