फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'व्यापार के संबंध में भारत के प्रारंभिक संकेत सकारात्मक', ट्रंप अधिकारी बोले- अभी बहुत काम करना बाकी

Fri, 14 Feb 2025 12:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी

सार

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच की बैठक से दोनों देशों की बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक ठोस व्यापार व्यवस्था विकसित होने की उम्मीद है। इस समझौते के 2025 तक होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत के व्यापार के 'प्रारंभिक संकेतों' को सकारात्मक बताया है और इस साल के अंत तक 'निष्पक्ष' व्यापार समझौते की दिशा में बढ़ने की योजना है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में जानकारी दी। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा, 'व्यापार के संबंध में, भारत सरकार की ओर से कुछ प्रारंभिक संकेत मिले हैं, जिन्हें ट्रंप प्रशासन ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है, अभी बहुत काम करना बाकी है।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक से पहले अधिकारी ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच की बैठक से दोनों देशों की बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक ठोस व्यापार व्यवस्था विकसित होने की उम्मीद है। इस समझौते के 2025 तक होने की संभावना जताई गई है। उन्होंने अमेरिका-भारत संबंध को 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी बताया।
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन संघर्ष में भारत की भूमिका पर बोले अधिकारी
रूस-यूक्रेन संघर्ष में भारत की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि भारत के कई राजनयिक संबंध हैं और वह यूक्रेन में शांति के लिए रचनात्मक बातचीत का स्वागत करेंगे। अधिकारी ने कहा, 'रूस के संबंध में, राष्ट्रपति ट्रंप बहुत स्पष्ट हैं। यूक्रेन में यह एक ऐसा युद्ध है जो कभी नहीं होना चाहिए था। अगर वे राष्ट्रपति होते तो ऐसा कभी नहीं होता। वे उस युद्ध को समाप्त करने के लिए इच्छुक हैं और भारतीयों के कई राजनयिक संबंध हैं। मुझे लगता है कि राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी सहित सम्मानित विश्व नेताओं के साथ बातचीत का स्वागत करेंगे कि हम यूरोप में शांति की दिशा में रचनात्मक तरीके से कैसे आगे बढ़ सकते हैं।'

ट्रंप-मोदी के बीच गर्मजोशी को किया रेखांकित
पीएम मोदी और ट्रंप के बीच व्यक्तिगत तालमेल के बारे में बात करते हुए अधिकारी ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल से ही दोनों के बीच बहुत गर्मजोशी है। उन्होंने एक साथ बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम किए। इसलिए मुझे लगता है कि जो सद्भावना और सौहार्द मौजूद है, वह वास्तविक है और एक हद तक कूटनीति में मायने रखता है।'

क्वाड में भारत-अमेरिका के बीच मजबूत संबंध
अधिकारी ने इस साल के अंत में भारत द्वारा क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी के बार में भी बात की। उन्होंने कहा, 'नेता स्तर पर द्विपक्षीय संबंध यकीनन चारों पक्षों में भारत और अमेरिका के बीच सबसे मजबूत है।' अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया क्वाड समूह के सदस्य हैं।  

अमेरिका-भारत साझेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा
व्हाइट हाउस के अधिकारी ने आगे कहा कि अमेरिका भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने और तकनीकी सहयोग को भी जारी रखने का इरादा रखता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-भारत साझेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ट्रंप से मिलने के लिए उत्साहित पीएम मोदी
पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने इस यात्रा को दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रौद्योगिकी, व्यापार, रक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का मौका है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें