फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: तीन बच्चों के साथ पीएम मोदी से मिले अरपति कारोबारी एलन मस्क, ब्लेयर हाउस में हुई बैठक

Thu, 13 Feb 2025 10:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

US:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के बाद अब अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व कर रहे अरबपति कारोबारी एलन मस्क से मुलाकात की। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकार (सीईओ) मस्क अपने तीन बच्चों के साथ प्रधानमंत्री से मिले। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते कारोबारी एलन मस्क। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने ऐतिहासिक ब्लेयर हाउस में तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज कारोबारी एलन मस्क से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान मस्क के तीन बच्चे एक्स, स्ट्राइजर और अजूर भी अपनी मां के साथ वहां पर मौजूद थे। 
विज्ञापन


बैठक के एजेंडे के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इस बात की संभावना है कि इस बैठक में नवाचार, अंतरिक्ष अन्वेषण, इलेक्ट्रिक वाहन और भारत में बढ़ते तकनीकी क्षेत्र पर चर्चा की गई होगी।  मस्क पहले भारत में टेस्ला का विस्तार करने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। भारत अब इलेक्ट्रिक वाहन और अंतरिक्ष उद्योग में एक अहम भूमिका निभा रहा है और इस मुलाकात के बाद मस्क के उद्यमों और भारतीय बाजार के बीच संबंधों में मजबूत देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन

संबंधित वीडियो


टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का नेतृत्व कर रहे हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें