फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

White House Iftar: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ठुकराया निमंत्रण; कारण- गाजा के फलस्तीनी पीड़ितों के साथ एकजुटता

Thu, 04 Apr 2024 07:15 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने व्हाइट हाउस का निमंत्रण ठुकरा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा रखने वाले लोगों के लिए इफ्तार / रात्रिभोज का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस (फाइल) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका से आई चौंकाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने व्हाइट हाउस की इफ्तार पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसका कारण गाजा में इस्राइल और हमास के बीच जारी हिंसक संघर्ष में पिस रही फलस्तीनी जनता को बताया जा रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इफ्तार पार्टी का बहिष्कार करने वाले लोगों को फलस्तीन में मानवीय चिंताओं के बीच इस्राइल को बाइडन प्रशासन का निरंतर समर्थन नागवार गुजरा है।
विज्ञापन


कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने इस सप्ताह व्हाइट हाउस के इफ्तार रात्रिभोज के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार के मुताबिक, गाजा में बीते लगभग छह महीने से जारी हिंसक संघर्ष और इस्राइल की तरफ से युद्ध / हमलों को राष्ट्रपति जो बाइडन के समर्थन से व्यथित कई आमंत्रित लोगों ने इफ्तार पार्टी में न जाने का फैसला लिया है। इन लोगों ने कहा कि वे मंगलवार शाम को राष्ट्रपति के साथ इफ्तार भोजन में शामिल नहीं होंगे। फलस्तीनी लोग घेराबंदी में हैं। व्हाइट हाउस ने केवल कर्मचारियों के लिए इफ्तार का आयोजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें