ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम पर ट्रंप का बयान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी
ईरान शुरुआत करेगा... 24 घंटे बाद 12 दिनों से जारी युद्ध समाप्त
ट्रंप ने लिखा कि आधिकारिक तौर पर, ईरान युद्ध विराम की शुरुआत करेगा। इसके 12 घंटे बाद इस्राइल युद्ध विराम करेगा। 24 घंटे बाद 12 दिवसीय युद्ध का आधिकारिक अंत हो जाएगा, जिसे पूरी दुनिया सलाम करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक युद्ध विराम के दौरान, दूसरा पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बर्ताव करेगा।
ये भी पढ़ें: West Asia Unrest: ईरान ने तीन देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बरसाईं मिसाइलें, जानें इनका रणनीतिक महत्व
ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम पर ट्रंप का बयान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी
ट्रंप ने युद्ध समाप्ति के लिए इस्राइल-ईरान को दी बधाई
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, सब कुछ वैसा ही काम करेगा जैसा कि होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं दोनों देशों- इस्राइल और ईरान को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने '12 दिवसीय युद्ध' को समाप्त करने की सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता दिखाई है।'
ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम पर ट्रंप का बयान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी
ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम पर ट्रंप का बयान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी
पहले शांति बहाली के संकेत... दो घंटे बाद आधिकारिक एलान
सीजफायर की घोषणा से करीब दो घंटे पहले ट्रंप ने अपने संक्षिप्त ट्रुथ पोस्ट में संकेत दिए थे कि पश्चिम एशिया में इस्राइल और ईरान के बीच हमले थमने और शांति बहाली होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Donald Trump on Iran: ईरानी मिसाइल हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया को बधाई दी, कहा- अब शांति का समय
ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम पर ट्रंप का बयान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी
सीजफायर का एलान
आधी रात के करीब डेढ़ घंटे बाद मंगलवार को 1.32 बजे ट्रंप ने
शांति का समय... वाला पोस्ट किया। ठीक दो घंटे बाद ट्रंप ने
3.32 बजे सीजफायर की पुष्टि करने वाला पोस्ट किया।
संबंधित वीडियो--