फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Conflict: 'कोरोना जैसे बन रहे हालात', पुतिन बोले- जंग लड़ रहे देशों को इसके असर का अंदाजा नहीं

Thu, 26 Mar 2026 07:40 PM IST
Himanshu Singh Chandel वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम एशिया युद्ध को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इसके असर का अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन यह कोरोना महामारी जैसा बड़ा संकट बन सकता है। युद्ध से वैश्विक सप्लाई चेन, उत्पादन और व्यापार प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
पुतिन का बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के असर का अंदाजा लगाना अभी मुश्किल है, लेकिन इसके परिणाम कोरोना महामारी जैसे हो सकते हैं। पुतिन ने साफ कहा कि यह युद्ध केवल क्षेत्रीय नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और सप्लाई सिस्टम को प्रभावित कर रहा है। इससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


क्या युद्ध के असर को लेकर पुतिन ने क्या कहा?
पुतिन ने मॉस्को में बिजनेस लीडर्स से बातचीत के दौरान कहा कि अभी तक इस संघर्ष के परिणामों का सही अनुमान लगाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जो देश इस युद्ध में शामिल हैं, वे खुद भी इसके भविष्य को लेकर स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में बाकी दुनिया के लिए स्थिति और ज्यादा अनिश्चित हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ आकलनों में इस संकट की तुलना कोरोना महामारी से की जा रही है।

ये भी पढ़ें- US-Iran Tension: 'ईरान सुप्रीम लीडर बनाना चाहता था, मैंने ठुकराया'; जंग के बीच ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा
विज्ञापन


क्या वैश्विक सप्लाई और व्यापार पर असर पड़ा?
पुतिन ने कहा कि इस युद्ध का असर अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स, उत्पादन और सप्लाई चेन पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोकार्बन, धातु और उर्वरक जैसे क्षेत्रों पर भारी दबाव पड़ रहा है। इससे वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है और कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। कंपनियों को भी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

क्या कोरोना जैसी स्थिति बनने का खतरा है?
पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो यह संकट कोरोना महामारी जैसा बड़ा आर्थिक झटका दे सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना के दौरान पूरी दुनिया की रफ्तार धीमी पड़ गई थी और हर देश प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया का यह युद्ध भी उसी तरह विकास को रोक सकता है और वैश्विक संकट पैदा कर सकता है।
विज्ञापन


पुतिन के बयान से साफ है कि आने वाले समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। उन्होंने संकेत दिया कि अगर युद्ध लंबा चला तो इसका असर हर देश पर पड़ेगा। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक समाधान की जरूरत और बढ़ गई है। दुनिया को इस संकट से बचने के लिए जल्दी कदम उठाने होंगे।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें