फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : रिहाना के बाद समर्थन में उतरीं ग्रेटा थनबर्ग, कहा - किसानों के साथ खड़े हैं

Wed, 03 Feb 2021 09:05 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पिछले लगभग दो महीने से देश में चल रहे किसान आंदोलन को अब दुनिया में कई लोगों का समर्थन मिल रहा है। अमेरिकी पॉप स्टर रिहाना के समर्थन के बाद अब स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोन के पक्ष में ट्वीट किया है और अपना समर्थन जताया है।

विज्ञापन


ग्रेटा ने मीडिया रिपोर्ट के साथ एक ट्वीट किया है, इस लेख में प्रदर्शन स्थलों पर इंटरनेट बंद होने की जानकारी दी गई है। ग्रेटा ने ट्वीट कर कहा कि हम भारत के किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में हैशटैग फार्मर प्रोटेस्ट का भी इस्तेमाल किया है।



ग्रेटा थनबर्ग समेत कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और नेताओं ने किसानों के साथ खड़े होने की बात कही है। ये सारे ट्वीट तब आए जब अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने भारत में लगभग दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में रिहाना ने एक लेख साझा किया, जिसमें प्रदर्शनस्थलों पर इंटरनेट बंद करने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन


इस लेख को रिट्वीट करते हुए रिहाना ने लिखा कि हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? रिहाना के ट्वीट करते ही अभिनेत्री कंगना रनौत बरस गईं। कंगना ने रिहाना के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा कि कोई भी इनके बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि किसान नहीं, आतंकवादी हैं। ये लोग भारत को बांटने का काम कर रहे हैं। 



रिहाना के अलावा पर्यावरण को लेकर काम करने वालीं भारतीय एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने भी बीते दिन ट्विटर पर खुलकर किसान आंदोलन का समर्थन किया। लिसिप्रिया कंगुजम ने अपने ट्वीट से लोगों को इस आंदोलन का समर्थन करने की बात कही। 

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय संस्था ह्यूमन राइट वॉच, इंटरनेशनल इंटरनेट राइट्स से जुड़ी संस्था, अमेरिकी मॉडल अमांडा सेर्नी समेत कई बड़ी नामी संस्था और सेलिब्रिटी किसानों का समर्थन कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें