फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tariff War: 'चीन से बात कर रहा है अमेरिका', टैरिफ की लड़ाई के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

Sun, 20 Apr 2025 09:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि जब अमेरिका ने चीन पर टैरिफ को 145 प्रतिशत तक बढ़ाने का एलान किया था। तब से ही दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। बीजिंग ने भी अमेरिका के व्यापक लिबरेशन डे विश्वव्यापी शुल्कों का जवाब दिया था।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप / शी जिनपिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र अमेरिका टैरिफ को लेकर चीन के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा, 'उन्हें विश्वास है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं एक कड़वे व्यापार युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौता कर सकती हैं।' ट्रंप ने कहा, 'हां, हम चीन से बात कर रहे हैं।' ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि मैं कहूंगा कि उन्होंने कई बार संपर्क किया है।'
विज्ञापन


क्या चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से सीधे बात की?
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से सीधे बात की है? तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया, जबकि उन्होंने पहले भी कई संकेत दिए थे कि उन्होंने इस बारे में बात की है। शी के साथ बातचीत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि ऐसा हुआ है या नहीं। यह उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें- Tariff War: अमेरिका ने चीन के 125% टैरिफ के जवाब में 245% टैरिफ लगाने का किया एलान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


क्या शी ने ट्रंप से संपर्क किया?
पत्रकारों की ओरसे यह पूछे जाने पर कि क्या शी ने उनसे संपर्क किया है? ट्रंप ने जवाब दिया कि आपको लगता होगा कि यह बहुत स्पष्ट है कि उन्होंने ऐसा किया है, लेकिन हम जल्द ही इस बारे में बात करेंगे।

पारस्परिक शुल्कों के युद्ध में उलझे दोनों देश
ट्रंप का प्रशासन सुपरपावर प्रतिद्वंद्वी चीन के साथ आसमान छूते पारस्परिक शुल्कों के युद्ध में उलझा हुआ है। इस लड़ाई ने विश्व बाजारों को बेचैन कर दिया है। जब इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी यूरोपीय संघ पर अमेरिकी शुल्कों को समाप्त करने के उद्देश्य से वार्ता के लिए अमेरिका आई थीं, तब व्हाइट हाउस में ट्रंप ने हर कहा था कि मुझे लगता है कि हम चीन के साथ बहुत अच्छा सौदा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिका-चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर में अब तक क्या-क्या हुआ?
अमेरिका की ओर से 2 अप्रैल 2025 को अपने व्यापारिक साझेदारों पर जवाबी टैरिफ लगाने के एलान के बाद चीन के साथ उसका व्यापार युद्ध एक नए मुकाम पर पहुंच गया। दोनों देश एक-दूसरे पर हर दिन एक नए भारी भरकम टैरिफ का एलान कर रहे हैं। इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामानों को टैरिफ से छूट भी दी थी। उस दौरान चीन ने अमेरिका से सभी इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर जवाबी टैरिफ को पूरी तरह से खत्म करने की अपील की थी। चीन ने अमेरिका से आयात पर 125 प्रतिशत टैरिफ का एलान कर रखा है। इसके बाद अमेरिका ने चीन के उत्पादों पर पहले घोषित 145% की जगह 245% टैरिफ लगाने का एलान किया।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें