चीन में वाटरपार्क में आई 'सुनामी'
- फोटो : Twitter
उत्तरी चीन के एक वाटरपार्क में एक वेव मशीन रविवार को बेकाबू हो गई जिससे कुचलने वाली सुनामी पैदा हो गई। इससे कम से कम 44 लोग घायल हो गए। द एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने यह जानकारी दी।
शुईयुन वाटर पार्क के अधिकारियों ने कहा कि वेव मशीन में खराबी आ गई थी जिसकी वह ठीक से काम नहीं कर रही थी। साथ ही उन्होंने कहा कि मशीन चलाने वाला कर्मचारी नशे में नहीं था, जैसा कि कुछ मीडिया ने बताया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में उस क्षण को देखा जा सकता है कि मशीन से वेव विशाल बनती गई, जो पूल में आनंद ले रहे लोगों के लिए एक डरावने सपने में तब्दील हो गया। बुजुर्ग लोग चीख रहे थे और बच्चे रो रहे थे। कुछ तैराकों को पूल के बाहर और फुटपाथ पर उतारा गया। एक महिला बाद में जमीन पर थी और उनके घुटना लहूलुहान हो गया था।
एपी के मुताबिक वाटर पार्क को बंद किया गया है और घटना की जांच की जा रही है।