फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने संघर्षविराम उल्लंघन पर फिर भारतीय राजनयिक को किया तलब

Thu, 01 Aug 2019 05:48 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
india pakistan
विज्ञापन

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया। पाकिस्तान का कहना है कि इस तरह के कथित कदम क्षेत्रीय शांति के लिए खतरनाक हैं और रणनीतिक गड़बड़ी की स्थिति पैदा कर सकते हैं। एक सप्ताह में यह दूसरा मौका है जब पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने 30 जुलाई को नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के लिए गौरव अहलूवालिया को तलब किया है।

विज्ञापन


इस घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। विदेश कार्यालय ने बयान में कहा गया कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल (विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता) ने अहलूवालिया को फिर से सम्मन किया और 30 जुलाई को भारतीय बलों द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किये जाने की निंदा की। 

बयान में कहा गया कि नियंत्रण रेखा पर नौसेरी सेक्टर में गोलीबारी में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 15 अन्य घायल हुए थे। फैसल ने दावा किया कि भारतीय बल भारी हथियारों और मोर्टार से नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर लगातार आम नागरिकों वाले क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें