फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : वॉशिंगटन में हाई स्कूल के बाहर गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल, संदिग्ध गिरफ्तार

Tue, 08 Mar 2022 07:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

घटना कैपिटल से लगभग आधा मील दूर  डेस मोइंस शहर के पास ईस्ट हाई स्कूल के मैदान में हुई। एक वाहन से गोलियां दागी गईं।
विज्ञापन
FIRING - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के डेस मोइंस में सोमवार को एक हाई स्कूल के बाहर हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मामले में संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। 

घटना कैपिटल से लगभग आधा मील दूर  डेस मोइंस शहर के पास ईस्ट हाई स्कूल के मैदान में हुई। एक वाहन से गोलियां दागी गईं। स्कूल की छुट्टी से कुछ देर पहले स्थानीय समयानुसार करीब 2.50 बजे गोलीबारी हुई। डेस मोइंस पुलिस ने बताया कि इसके तुरंत बाद स्कूल को बंद कर दिया गया।  जांच एजेंसिसों की पड़ताल वह हरी झंडी के बाद विद्यार्थियों को करीब 3.30 बजे छोड़ा गया।

विज्ञापन




स्कूल के प्राचार्य जिल वर्स्सिटंग ने बताया कि घटना से बच्चे बुरी तरह घबरा गए थे। उन्होंने कहा कि जो भी हुआ वह किसी बुरे स्वप्न जैसा था। स्कूल मंगलवार को बंद रहेगा। पुलिस ने गोलीबारी के मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सार्जेंट पॉल पारिजेक ने केसीसीआई-टीवी को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें