फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के बीच सिंगापुर में नई सरकार के लिए मतदान

Fri, 10 Jul 2020 02:35 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, सिंगापुर
विज्ञापन
सिंगापुर में मतदान के लिए कतार में खड़े लोग - फोटो : Twitter
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के बीच सिंगापुर में शुक्रवार को नई सरकार के गठन के लिए लोग मुंह पर मास्क और हाथ में दस्ताने पहन मतदान करने के लिए घरों से निकले।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी के एक बार फिर सत्ता में आने की संभावना है। फिर भी, प्रधानमंत्री ली सियेन लूंग के लिए यह चुनाव एक बड़ी परीक्षा है। केाविड-19 संकट के दौरान अर्थव्यवस्था को संभालना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी।


शाम पांच बजे तक 81 फीसदी लोगों ने मतदान किया
चुनाव विभाग ने कहा कि शाम पांच बजे तक करीब 21 लाख 59 हजार लोगों ने मतदान कर दिया था। यह रजिस्टर्ड मतदाताओं का 81 फीसदी हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए पोलिंग स्टेशलों की संख्या 880 से बढ़ाकर 1100 कर दी गई है। हर एक पोलिंग स्टेशन पर करीब 2400 लोगों को मतदान करना है।
विज्ञापन


मतदान का समय बढ़ाया गया
मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहले रात आठ बजे तक मतदान होनी थी, लेकिन बाद में समय दो घंटे और बढ़ा दिया गया। सुबह 65 साल और उससे ज्यादा की उम्र वाले लोग मतदान करने पहुंचे ताकि युवा  मतदाताओं से उनका कम संपर्क हो। इस वजह से पोलिंग स्टेशनों पर लंबी कतार लग गईं और समय बढ़ाना पड़ा। इसके लिए चुनाव विभाग ने बाद में मांफी भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें