फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Conflict: यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए ट्रंप के दूत विटकॉफ से मिले जेलेंस्की, समर्थन के लिए यूएस को कहा धन्यवाद

Wed, 07 Jan 2026 06:09 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पेरिस में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति, सुरक्षा गारंटी, युद्धविराम की निगरानी और देश के पुनर्निर्माण पर विचार किया।

विज्ञापन
पेरिस में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मिले जेलेंस्की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को पेरिस में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में दोनों पक्षों ने मुख्य रूप से रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा की। साथ ही दोनों पक्षों ने सुरक्षा गारंटी, युद्धविराम की निगरानी और देश के पुनर्निर्माण जैसे अहम मुद्दों पर विचार किया। इस दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और इसे युद्ध समाप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका सुरक्षा गारंटी, युद्धविराम की निगरानी और देश के पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए तैयार है। आगे जेलेंस्की ने इस बात पर भी जोर दिया कि सात जनवरी को पेरिस में दोनों देशों की टीमें फिर से सुरक्षा गारंटी और युद्ध समाप्ति के लिए बुनियादी ढांचे पर काम जारी रखेंगी।

ये भी पढ़ें:- US: ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए विकल्प तलाश रहें ट्रंप, व्हाइट हाउस के बयान से खलबली; क्या फिर कुछ बड़ा होगा?
विज्ञापन


यूक्रेन की तरफ से कौन-कौन लोग थे शामिल
बता दें कि इस बैठक में यूक्रेन की ओर से कार्यालय प्रमुख किरिलो बुडानोव, राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तेम उमेरोव, जनरल आंद्रेई ह्नातोव, कार्यालय के पहले उप प्रमुख सर्गी किसलित्स्या और राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार ओलेक्सांद्र बेव्ज शामिल थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: यूक्रेन में शांति के लिए पेरिस में हुई बैठक, मैक्रों बोले- युद्धविराम की दिशा में बड़ा कदम

ट्रंप के दूत स्टीव विटकोफ ने क्या कहा?
वहीं इस बैठक के बाद अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकोफ ने कहा कि उनकी टीम ने यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल और ‘कोएलिशन ऑफ द विलिंग’ के साथ बैठक की, जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना को आगे बढ़ाया जा सके। अब बात अगर बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की बात करें तो ट्रंप की तरफ से जैरेड कुश्नर, जनरल एलेक्स ग्रिंकेविच, एम्बेसडर चार्ल्स कुश्नर और व्हाइट हाउस सलाहकार जोश ग्रुएनबाम इस बैठक में शामिल थे। 

विटकोफ ने कहा कि बैठक में यूरोपीय देशों और यूक्रेन के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रगति हुई है, जिनमें सुरक्षा गारंटी का ढांचा और आर्थिक सहायता योजना शामिल हैं। वहीं कोएलिशन ऑफ द विलिंग, यूक्रेन और अमेरिका ने पेरिस में बैठक के दौरान कहा कि वे यूक्रेन में ‘न्यायपूर्ण और स्थायी शांति’ के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूरोपीय आयोग ने भी इस प्रगति का स्वागत किया।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें