वेनेजुएला के बाद क्या अब ट्रंप ग्रीनलैंड पर कब्जे की तैयारी कर रहे हैं? इस बात का संकेत व्हाइट हाउस ने अपने हालिया बयान में दिया। व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप प्रशासन अब ग्रीनलैंड को नियंत्रण में लेने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिनमें सैन्य ताकत का इस्तेमाल भी शामिल है।
वेनेजुएला पर अमेरिका की तरफ से की गई कार्रवाई और फिर वहां के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर जहां एक ओर वैश्विक राजनीति में तहलका मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर अब अमेरिका ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने के लिए विचार कर रहा है। इतना ही नहीं ट्रंप प्रशासन ग्रीनलैंड को नियंत्रण में लेने के लिए कई विकल्पों पर विचार भी कर रहा है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में साफ-साफ इस बात पर जोर दिया गया है कि जरूरत पर पड़ने पर सैन्य ताकत का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
ग्रीनलैंड पर नियंत्रण के लिए अमेरिका की योजना
लेविट के अनुसार, राष्ट्रपति और उनकी टीम इस लक्ष्य को पाने के लिए अलग-अलग विकल्पों पर चर्चा कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के पास सेना का इस्तेमाल करने का अधिकार हमेशा रहता है। लेविट इस बयान के बाद यूरोप के कई देशों में हलचल तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: यूक्रेन में शांति के लिए पेरिस में हुई बैठक, मैक्रों बोले- युद्धविराम की दिशा में बड़ा कदम