फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: पुतिन बोले- भारत बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश, स्वतंत्र-संप्रभु नीति अपना रहा

Sun, 28 Sep 2025 05:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, मॉस्को

सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और भारत की तेज आर्थिक वृद्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल ही में फोन पर बातचीत की और भारत-रूस संबंधों की मजबूती को दोहराया। पुतिन ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और भारत की तेज आर्थिक वृद्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nepal: 'जेन जी आंदोलन के लिए घुसपैठिए जिम्मेदार'; नेपाल के पूर्व पीएम बोले- नहीं चलवाई प्रदर्शकारियों पर गोली

क्रेमलिन की वेबसाइट ने पिछले सप्ताह मोदी और पुतिन के बीच हुई बातचीत की जानकारी दी है। इस दौरान पुतिन ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह स्वतंत्र और संप्रभु नीति अपना रहा है और सबसे अहम बात यह है कि वह अर्थव्यवस्था में बेहद अच्छे नतीजे हासिल कर रहा है। यह बातचीत पुतिन की ओर से पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजने के कुछ दिन बाद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UNSC: यूएन में भारत की जिम्मेदारी बढ़ाने का चीन-रूस ने किया समर्थन, भूटान बोला- मिलनी चाहिए स्थायी सदस्यता

पीएम मोदी के व्यक्तिगत योगदान की सराहना की
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी के व्यक्तिगत योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारत-रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने और आपसी सहयोग बढ़ाने में भारतीय पीएम ने अहम भूमिका निभाई है। पुतिन ने भरोसा जताया कि भारत और रूस क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर रचनात्मक संवाद जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें