फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएससीसी रिपोर्ट: आईपी सुरक्षा पर भारत की समग्र रैंकिंग में सुधार, 55 देशों में 43वें स्थान पर पहुंचा

Fri, 25 Feb 2022 01:29 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, वाशिंगटन।

सार

यह रिपोर्ट भारत के राष्ट्रीय आईपी पर्यावरण की ताकत और कमजोरियों का व्यापक और विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने बौद्धिक संपदा अधिकार व्यवस्था पर एक वार्षिक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार भारत ने अपने समग्र आईपी स्कोर में 38.4 फीसदी से 38.6 फीसदी तक सुधार किया है और देश, अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में 55 देशों में से 43 वें स्थान पर है। 

विज्ञापन


यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह संकेतक 32 पर स्कोर वृद्धि को दर्शाता है। कुल मिलाकर, भारत अंतर्राष्ट्रीय आईपी इंडेक्स में 55 देशों में 43वें स्थान पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह समीक्षा स्वागत योग्य है और भारत के राष्ट्रीय आईपी पर्यावरण की ताकत और कमजोरियों का व्यापक और विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत करती है।

चैंबर ने कहा कि यह 2016 के बाद से भारत की आईपी नीति व्यवस्था की स्थिति और राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार नीति का आकलन करने का पहला बड़ा प्रयास है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनोवेटर्स और क्रिएटर्स बेहतरीन और उज्ज्वल कल देने के लिए लगातार होड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनोवेटर्स और क्रिएटर्स सार्वजनिक स्वास्थ्य, सांस्कृतिक विकास, पर्यावरणीय स्थिरता और आर्थिक विषमताओं जैसी महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए आवश्यक समाधान खोजने में लगे हैं। बौद्धिक संपदा (आईपी) नीतियां नवोन्मेषकों और रचनाकारों को प्रेरित कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें