फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने संबोधन में आपत्तिजनक शब्द का किया इस्तेमाल, हंस पड़े लोग

Tue, 14 May 2024 01:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जब कमला हैरिस ने दरवाजा तोड़ने की बात कही, उसी दौरान वह आपत्तिजनत शब्द का इस्तेमाल कर गईं। हालांकि उन्होंने तुरंत ही अपनी भाषा के लिए माफी मांग ली, लेकिन कमला हैरिस की बात सुनकर वहां मौजूद लोग जमकर हंसे। 
विज्ञापन
कमला हैरिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की राष्ट्रपति कमला हैरिस एशियाई अमेरिका लोगों से बातचीत के दौरान आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल कर गईं। हालांकि तुरंत उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली थी। अमेरिका की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी-अमेरिकी मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। अपनी उपलब्धियों पर बात करते हुए कमला हैरिस आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल कर गईं। 
विज्ञापन


कमला हैरिस ने किया आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल
कमला हैरिस सोमवार को एशियन पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर कांग्रेसनल स्टडीज के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम के दौरान हास्य अभिनेता जिमी ओ यंग ने कमला हैरिस के साथ बातचीत की। इस दौरान यंग ने कमला हैरिस से पहली एशियाई मूल की उपराष्ट्रपति बनने के अनुभव के बारे में सवाल किया। इस पर कमला हैरिस ने कहा कि 'मेरी मां कहा करतीं थी कि किसी को भी ये मत बताने देना कि तुम कौन हो, बल्कि तुम उन्हें बताना कि तुम कौन हो। आपको पता होना चाहिए कि कई बार लोग आपके लिए दरवाजे खोलते हैं, लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता तो आपको उन दरवाजों को लात मारकर गिरा देना चाहिए।' 

कमला हैरिस बोलीं- मेरे जीवन पर मां का प्रभाव बहुत ज्यादा
जब कमला हैरिस ने दरवाजा तोड़ने की बात कही, उसी दौरान वह आपत्तिजनत शब्द का इस्तेमाल कर गईं। हालांकि उन्होंने तुरंत ही अपनी भाषा के लिए माफी मांग ली, लेकिन कमला हैरिस की बात सुनकर वहां मौजूद लोग जमकर हंसे। कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन भारतीय मूल की थीं और वह चेन्नई से अमेरिका पहुंची थीं। कमला हैरिस के पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका मूल के थे। कमला हैरिस का कहना है कि उनके जीवन पर उनकी मां और उनके दादाजी का बहुत प्रभाव है। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें और उनकी बहन को कई सलाह दीं, जिनमें से एक ये थी कि आप कई चीजों को करने वाले पहले शख्स हो सकते हैं, लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप ऐसा करने वाले आखिरी शख्स न रहें। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ कमला हैरिस एक बार फिर डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद की रेस में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें