फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: भारत के साथ विवाद में कनाडा को मिला अमेरिका का साथ! व्हाइट हाउस ने कहा- किसी को 'विशेष छूट' नहीं देंगे

Fri, 22 Sep 2023 09:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलीवन ने कहा कि यह हमारे लिए चिंता का विषय है। हम इन चीजों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस तरह के कामों को आपको कोई विशेष छूट नहीं मिलती।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ जो बाइडन और जस्टिस ट्रूडो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। अब अमेरिका ने भी सधे शब्दों में परोक्ष रूप से कनाडा का समर्थन कर दिया है। अमेरिका ने उन आरोपों को दृढ़ता से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा है कि भारत-कनाडा के बीच जारी विवाद से अमेरिका-कनाडा के रिश्तों में दरार आ गई है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलीवन ने कहा कि 'मैं इस विचार को दृढ़ता से खारिज करता हूं कि अमेरिका और कनाडा के बीच कोई मतभेद हैं। हम आरोपों को लेकर चिंतित हैं और हम चाहेंगे कि इस जांच को आगे बढ़ाया जाए और अपराधियों को सजा दी जाए।'
विज्ञापन


'किसी देश को नहीं मिलेगी विशेष छूट'
जैक सुलीवन से जब कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने के आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिका शीर्ष स्तर पर भारत के संपर्क में है और वॉशिंगटन इस मामले में कोई विशेष छूट नहीं दे रहा है। सुलीवन ने कहा कि 'अमेरिका अपने सिद्धांतों के लिए खड़ा रहेगा, चाहे कोई भी देश प्रभावित हो।'

'अमेरिका, अपने सिद्धांतों पर खड़ा रहेगा'
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलीवन ने कहा कि यह हमारे लिए चिंता का विषय है। हम इन चीजों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस तरह के कामों को आपको कोई विशेष छूट नहीं मिलती। हम किसी भी देश की परवाह किए बगैर अपने बुनियादी सिद्धांतों की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे। अमेरिका ने कहा कि वह भारत और कनाडा, दोनों देशों के संपर्क में है। 
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में अमेरिकी मीडिया में रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में कथित तौर पर भारतीय एजेंटों के शामिल होने के बारे में फाइव आइज देशों के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई थी। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया, फाइव आइज संगठन के सदस्य हैं। अमेरिका मीडिया के अनुसार, कनाडा द्वारा जानकारी देने के बावजूद अमेरिका ने दिल्ली में जी20 सम्मेलन से पहले इसे लेकर कोई सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें