फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: रूस में यहूदियों पर हमले की अमेरिका ने की कड़ी आलोचना, कहा- हम यहूदी समुदाय के साथ

Mon, 30 Oct 2023 08:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

रूस का मखाचकाला इलाका मुस्लिम बहुल है। इस्राइल फलस्तीन विवाद के चलते लोगों में नाराजगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों को जब जानकारी हुई कि तेल अवीव से एक फ्लाइट में यहूदी यात्री रूस आ रहे हैं तो लोगों की भीड़ दागेस्तान हवाई अड्डे पर इकट्ठा हो गई। 
विज्ञापन
दुनिया में बढ़ी यहूदी विरोधी भावना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में यहूदी विरोधी भावना पर नजर रखने वाली अमेरिका की विशेष प्रतिनिधि डेबरा लिपस्टाड ने रूस में  यहूदियों पर हुए हमले की कड़ी आलोचना की है। लिपस्टाड ने रूसी सरकार से यहूदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिपस्टाड ने लिखा कि अमेरिका, इस्राइल और पूरे यहूदी समुदाय के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यहूदी समुदाय पर हमले का कोई बहाना नहीं चलेगा। 
विज्ञापन


रूस के हवाई अड्डे की घटना
बता दें कि अमेरिकी अधिकारी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब रूस के दागेस्तान हवाई अड्डे पर लोगों की भीड़ इस्राइल से आई फ्लाइट पर हमला करने के लिए एयरपोर्ट में घुस गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एहतियातन फ्लाइट को अन्य एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। हालांकि वहां भी यहूदी लोगों को विरोध का सामना करना पड़ा। आखिरकार सुरक्षाबलों को सूचना दी गई और भारी संख्या में पुलिस की तैनाती के बाद यहूदी यात्री एयरपोर्ट से सुरक्षित निकल सके। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

रूस का मखाचकाला इलाका मुस्लिम बहुल है। इस्राइल फलस्तीन विवाद के चलते लोगों में नाराजगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों को जब जानकारी हुई कि तेल अवीव से एक फ्लाइट में यहूदी यात्री रूस आ रहे हैं तो लोगों की भीड़ दागेस्तान हवाई अड्डे पर इकट्ठा हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि गुस्साए लोग धार्मिक नारे लगाते हुए एयरपोर्ट में घुस गए और एयरपोर्ट में यहूदी यात्रियों को ढूंढने लगे। लोगों ने एयरपोर्ट की सुरक्षा का भी उल्लंघन किया और रनवे तक पहुंच गए। इससे एयरपोर्ट पर अन्य फ्लाइट्स का संचालन भी प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन


इस्राइल ने भी घटना पर नाराजगी जताई है और रूस में इस्राइल के राजदूत ने रूस की सरकार के साथ मिलकर यहूदी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने भी अपना विरोध रूसी सरकार के समक्ष दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें