फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: वीजा प्रक्रिया को आसान बनाएगी अमेरिका सरकार, कहा- भारतीयों को नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार

Wed, 22 Feb 2023 09:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि पहली बार वीजा के लिए आवेदन करने वालों के समय में एक साल दो महीने का समय पहले ही कम कर दिया गया है। 
विज्ञापन
अमेरिकी वीजा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका सरकार भारतीयों के लिए वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि अमेरिका जाने वाले भारतीयों को अभी वीजा के लिए लंबा इंतजार करना होता है, जिसे कम करने की मांग लंबे समय से हो रही है। इसे लेकर जब अमेरिका सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लोगों के लोगों से संबंध ही भारत-अमेरिका संबंधों का आधार हैं। उन्होंने कहा कि वीजा में लगने वाला समय अहम है और इसे कम करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि वीजा के लिए समय अवधि को कम करना हमारी पहली प्राथमिकता है। बता दें कि फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (FIIDS) लगातार जो बाइडन सरकार के सामने वीजा में लगने वाले समय को कम करने का मुद्दा उठा रहा है। अमेरिकी सरकार की एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वीजा में लगने वाले समय को कम करना हमारी पहली प्राथमिकता है। हम इस समस्या को दूर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिकी सरकार ने कहा कि उन्होंने वीजा को मंजूरी में मिलने वाले समय को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। जिसमें ज्यादा से ज्यादा कैटेगरी में वीजा इंटरव्यू में छूट देना, भारतीय दूतावास में अधिक कर्मचारियों की तैनाती, अमेरिकी सरकार द्वारा वीजा के लिए आवेदन करने वालों की स्क्रीनिंग जल्दी करना और अन्य दूतावासों के अधिकारियों को भी भारतीयों को वीजा देने की प्रक्रिया में शामिल करने जैसे कदम शामिल हैं। 
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि पहली बार वीजा के लिए आवेदन करने वालों के समय में एक साल दो महीने का समय पहले ही कम कर दिया गया है। साथ ही स्टूडेंट वीजा, कर्मचारियों के लिए वीजा और जो लोग पहले भी अमेरिका जा चुके हैं, उनके वीजा के समय में काफी कमी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें