फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: 'आपको ऐसा नहीं करना चाहिए...', जेडी वेंस के 'चोरी की वीरता' के आरोपों पर टिम वाल्ज ने दिया जवाब

Wed, 14 Aug 2024 12:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

सरकारी क्षेत्र की यूनियन एएफएससीएमई के सदस्यों को संबोधित करते हुए टिम वाल्ज ने कहा कि 'मेरा मानना है कि आपको किसी दूसरे व्यक्ति की देश सेवा को कमतर नहीं आंकना चाहिए। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।'
विज्ञापन
जेडी वेंस और टिम वाल्ज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने हाल ही में डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टिम वाल्ज पर तीखा हमला बोला था और उन पर चोरी की वीरता दिखाने का आरोप लगाया था। अब टिम वाल्ज ने जेडी वेंस के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


टिम वाल्ज ने अपने जवाब में कही ये बात
सरकारी क्षेत्र की यूनियन एएफएससीएमई के सदस्यों को संबोधित करते हुए टिम वाल्ज ने कहा कि 'मेरा मानना है कि आपको किसी दूसरे व्यक्ति की देश सेवा को कमतर नहीं आंकना चाहिए। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।' टिम वाल्ज ने कहा कि 'जो भी हमारे महान देश की सेवा के लिए वर्दी पहनता है, जिसमें मेरे विरोधी भी शामिल हैं, मैं उन्हें बस एक बात कहना चाहता हूं कि आपकी सेवा और समर्पण के लिए धन्यवाद।'

क्या है ये पूरा मामला
दरअसल बीते दिनों मिनेसोटा गवर्नर और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टिम वाल्ज का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें टिम वाल्ज को कहते सुना गया कि 'हम बंदूक हिंसा के प्रभाव की समीक्षा कर सकते हैं। हम ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि जो हथियार युद्ध क्षेत्र में इस्तेमाल होते हैं और जिनका मैंने इस्तेमाल किया था, वो सिर्फ युद्ध क्षेत्र तक ही सीमित रहें।' यह वीडियो साल 2018 का बताया जा रहा है। टिम वाल्ज के आलोचकों का कहना है कि टिम वाल्ज ने कभी भी युद्ध में हिस्सा नहीं लिया। वह 24 साल तक नेशनल गार्ड का हिस्सा रहे और साल 2005 में रिटायर हुए, लेकिन उन्होंने किसी युद्ध में शिरकत नहीं की।
विज्ञापन




जेडी वेंस ने वाल्ज के बयान पर बोला हमला
टिम वाल्ज के इस वीडियो पर रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने तीखा हमला बोला। मिशीगन में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान वेंस ने टिम वाल्ज को लेकर कहा कि 'उन्होंने कहा कि हमें युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों का अमेरिकी सड़कों पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, लेकिन मुझे हैरानी है वाल्ज..कि तुमने युद्ध में कब हिस्सा लिया?' वेंस ने कहा कि 'मुझे जो बात सबसे ज्यादा परेशान करती है कि वाल्ज चोरी की गई वीरता का कचरा हैं। जो आप नहीं है, वो बनने की कोशिश न करें।'

अब जब टिम वाल्ज ने जेडी वेंस के बयान पर जवाब दिया है तो उस पर वेंस ने भी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में वेंस ने लिखा कि 'हैलो टिम, आपकी सेवाओं के लिए धन्यवाद, लेकिन आपको इसके बारे में झूठ नहीं बोलना चाहिए। आपको ये नहीं कहना चाहिए था कि आप युद्ध में शामिल हुए, जबकि आपने किसी युद्ध में हिस्सा नहीं लिया। न ही आपको ये कहना चाहिए था कि आपको पता नहीं था कि आपकी यूनिट इराक जा रही है। इस मुद्दे पर और चर्चा करने में मुझे खुशी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें