फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'तबाही मचाने की थी तैयारी, न्यू ऑर्लियंस के हमलावर ने फ्रेंच क्वार्टर में आईईडी भी लगाए थे', बाइडन का दावा

Fri, 03 Jan 2025 08:21 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

हमलावर ने जिस जगह फ्रेंच क्वार्टर में भीड़ को कार से रौंदा, उसने वहां आईईडी विस्फोटक भी प्लांट किए हुए थे और उसका रिमोट उसकी कार में मौजूद था। ये जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी है। 
विज्ञापन
जो बाइडन, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में भीड़ को कार से रौंदने वाले हमलावर ने भारी तबाही मचाने की योजना बनाई हुई थी, लेकिन पुलिस की गोलीबारी में मारे जाने के चलते वह अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सका। दरअसल हमलावर ने जिस जगह फ्रेंच क्वार्टर में भीड़ को कार से रौंदा, उसने वहां आईईडी विस्फोटक भी प्लांट किए हुए थे और उसका रिमोट हमलावर की कार से बरामद हुआ है। ये जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी है। 
विज्ञापन


बाइडन ने कहा- हमलावर ने ही लगाया था आईईडी
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए जो बाइडन ने बताया कि 'हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार ने ही न्यू ऑर्लियंस के फ्रेंच क्वार्टर में आइस कूलर्स में आईईडी विस्फोटक लगाए हुए थे। जांच अधिकारियों का मानना है कि जब्बार की कार में ही रिमोट कंट्रोल था।' बाइडन ने ये भी कहा कि वे जल्द ही न्यू ऑर्लियंस के दौरे पर जाएंगे। न्यू ऑर्लियंस के हमले में हमलावर समेत 15 लोगों की मौत हुई थी। 

एफबीआई का कहना है कि न्यू ऑर्लियंस की घटना आतंकी हमला था और हमलावर जब्बार आईएसआईएस समर्थक था। हमलावर की कार से आईएसआईएस का झंडा भी बरामद हुआ है। हमलावर ने सोशल मीडिया पर भी आईएसआईएस के समर्थन में कई वीडियो भी पोस्ट किए थे। बाइडन ने कहा कि हम आईएसआईएस समेत सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन


न्यू ऑर्लियंस और लास वेगास की घटना में क्या संबंध है?
न्यू ऑर्लियंस की घटना और लास वेगास की घटना के आपसी संबंध के सवाल पर बाइडन ने कहा कि अभी जांच चल रही है और अभी तक दोनों के बीच कनेक्शन का कोई सबूत नहीं मिला है। गौरतलब है कि न्यू ऑर्लियंस की घटना के कुछ घंटे बाद ही लास वेगास में ट्रंप टावर के बाहर टेस्ला के एक साइबर ट्रक में विस्फोट हो गया था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हुए थे। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें