फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसए: अमेरिका ने ट्रूडो को दिया झटका! जयशंकर और ब्लिंकेन की मुलाकात में नहीं हुई कनाडा विवाद पर कोई बात

Fri, 29 Sep 2023 09:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के विदेश विभाग ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्री और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच हुई मुलाकात में जी20 सम्मेलन से क्या हासिल हुआ, भारत-मध्य पूर्व के बीच बनाए जाने वाले आर्थिक कॉरिडोर जैसे मुद्दों पर बात हुई। 
विज्ञापन
जयशंकर और ब्लिंकेन के बीच हुई मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को वॉशिंगटन डीसी में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बात हुई लेकिन अमेरिका ने कनाडा को झटका देते हुए निज्जर हत्याकांड पर एस जयशंकर से कोई बात नहीं की। बता दें कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने अमेरिका से अपील की है कि विदेश मंत्रियों की मुलाकात में अमेरिका निज्जर हत्याकांड का मुद्दा उठाए लेकिन अब अमेरिका ने साफ कहा है कि जयशंकर और एंटनी ब्लिंकेन की मुलाकात में भारत-कनाडा विवाद पर कोई बात नहीं हुई। 
विज्ञापन


जयशंकर-ब्लिंकेन के बीच नहीं हुई कनाडा विवाद पर बात
अमेरिका के विदेश विभाग ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्री और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच हुई मुलाकात में जी20 सम्मेलन से क्या हासिल हुआ, भारत-मध्य पूर्व के बीच बनाए जाने वाले आर्थिक कॉरिडोर जैसे मुद्दों पर बात हुई। मीडिया से बात करते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी20 सम्मेलन में अमेरिका के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई, जिनमें जी20 सम्मेलन और संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर मुद्दों पर भी बात हुई। मीडिया को दोनों नेताओं से सवाल पूछने की इजाजत नहीं दी गई। कनाडा विवाद पर दोनों पक्षों ने चुप्पी साधे रखी। 

भारत-कनाडा के बीच चल रहा तनाव
बता दें कि बीती जून में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्याकांड के पीछे भारतीय एजेंट्स का हाथ होने की आशंका जाहिर की थी और कहा था कि उनके पास इसकी खुफिया सूचना है। हालांकि भारत ने कनाडा के आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर दिया। भारत ने कनाडा से खुफिया सूचना साझा करने और सबूत देने को कहा है लेकिन अभी तक कनाडा की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस विवाद के चलते दोनों  देशों के संबंधों में खटास आ गई है। 
विज्ञापन


कनाडा को लगा झटका!
हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा को मॉन्ट्रियल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि उन्होंने अमेरिका से अपील की है कि जब एंटनी ब्लिंकेन भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात करें तो वह निज्जर हत्याकांड का मामला भी उनके सामने उठाए। हालांकि अब दोनों नेताओं की बैठक के बाद जो खबर सामने आई है कि उससे कनाडा को झटका लगना लाजमी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें