फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: मस्क के मतदाताओं को 10 लाख डॉलर देने का मामला, अपीलीय अदालत ने रोक लगाने से किया इनकार

Sun, 30 Mar 2025 08:12 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका की अपीलीय अदालत ने एलन मस्क के मतदाताओं को 10 लाख डॉलर देने की योजना पर रोक लगा दी है। डेमोक्रेटिक अटॉर्नी ने मस्क के खिलाफ अपील दायर की थी। 
विज्ञापन
एलन मस्क, टेस्ला के सीईओ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के विस्कोंसिन की अपीलीय अदालत ने एलन मस्क के मतदाताओं को दस लाख डॉलर देने की योजना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। एलन मस्क ने बीते दिनों विस्कोंसिन से सुप्रीम कोर्ट जज के चुनाव में मतदान करने वाले दो भाग्यशाली मतदाताओं को दस लाख डॉलर देने का एलान किया था। मस्क के एलान के बाद डेमोक्रेटिक अटॉर्नी जनरल जोश कोल ने एलन मस्क के खिलाफ अदालत का रुख किया था और मतदाताओं को पैसे देने की योजना पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि अपीलीय अदालत ने इस मामले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


विस्कोंसिन के कानून का उल्लंघन करने का आरोप
दरअसल सुप्रीम कोर्ट जज के लिए ब्रैड शिमेल और सुसन क्राफोर्ड के बीच मुकाबला है। ब्रैड शिमेल को ट्रंप और मस्क का समर्थन है, वहीं सुसन क्राफोर्ड को डेमोक्रेट पार्टी समर्थन दे रही है। सुप्रीम कोर्ट में नियंत्रण के लिहाज से ये चुनाव बेहद अहम है। यही वजह है कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट, दोनों ही पार्टियां पूरी ताकत लगा रही हैं। यही वजह रही कि मस्क ने मतदान करने वाले भाग्यशाली दो मतदाताओं को 10-10 लाख डॉलर देने का एलान कर दिया। यह पैसा रविवार को विस्कोंसिन की एक रैली में दिया जाने वाला है। मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाले अटॉर्नी का कहना है कि मतदान के बदले किसी मतदाता को लुभाना विस्कोंसिन के कानून के खिलाफ है। 

ये भी पढ़ें- एलन मस्क ने बेचा X: एलन मस्क ने अपने ही घर में किया सौदा, आखिर क्या है xAI जिसने खरीदा एक्स?
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव पर काफी कुछ निर्भर
सुप्रीम कोर्ट में अभी उदारवादी धड़े का पलड़ा मजबूत है और 4-3 से इनका बहुमत है, लेकिन इस साल एक जज के रिटायर होने और नए जज की नियुक्ति से मामला बराबरी पर आ जाएगा। यही वजह है कि इस चुनाव में काफी कुछ दांव पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्क और रिपब्लिकन पार्टी ने जज के चुनाव में करीब 2 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। 

ये भी पढ़ें- US: मस्क के खिलाफ तेज हुआ विरोध प्रदर्शन, पूरे अमेरिका में टेस्ला शोरूम के बाहर जमा हुए लोग, यूरोप में विरोध



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें