फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Tax Policy: ट्रंप के टैक्स कानून को वेंस ने बताया मेहनतकश परिवारों के लिए तोहफा, मेडिकेड कटौती पर दी सफाई

Fri, 22 Aug 2025 03:51 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ट्रंप के नए टैक्स कानून को मेहनती परिवारों के लिए फायदेमंद बताया। अपने जॉर्जिया दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि यह कानून ओवरटाइम और टिप्स पर टैक्स घटाता है। इसके साथ ही वेंस ने मेडिकेड कटौती को अवैध प्रवासियों को रोकने की जरूरत बताया।

विज्ञापन
जेडी वेंस - फोटो : fb/JD-Vance
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कर कानून को लेकर चर्चा तेज हो रही है। इसी बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गुरुवार को जॉर्जिया के एक रेफ्रिजरेशन प्लांट का दौरा किया। जहां उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कर कानून की तारीफ की। उन्होंने ट्रंप के नए कर कानून को कामकाजी परिवारों के लिए कर कटौती बताया और कहा कि इस कानून के माध्यम से सरकार को मेहनती लोगों को सजा नहीं, इनाम देना चाहती है। 

विज्ञापन


यह वेंस का तीसरा दौरा था जिसमें वे ट्रंप के टैक्स और खर्च कानून का प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वेंस ने बताया कि यह कानून ओवरटाइम और टिप्स पर टैक्स कम करता है और आम लोगों को फायदा पहुंचाता है। अगर आप मेहनत करते हैं, तो सरकार को आपको परेशान नहीं करना चाहती है।

ये भी पढ़ें:- US-India Tariffs: 'भारत टैरिफ का महाराजा'; व्हाइट हाउस के सलाहकार नवारो बोले- दोनों के रिश्ते में बढ़ रही खटास
विज्ञापन


वेंस ने बताया क्यों की गई मेडिकेड में कटौती
इसके साथ ही वेंस ने यह भी साफ किया कि मेडिकेड में कटौती अवैध रूप से रह रहे लोगों को रोकने के लिए की गई है, ताकि असली अमेरिकी परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। वेंस के साथ कांग्रेस सदस्य बडी कार्टर, माइक कॉलिन्स और पूर्व फुटबॉल कोच डेरेक डूली भी मौजूद थे। संभावना इस बात की तेज है कि डूली अगले साल ओसॉफ को चुनौती देने के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।

बता दें कि इस दौरे का मकसद 2026 के चुनावों से पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों के लिए लोगों को अपनी नीतियों से जोड़ना है। इस दौरान वेंस ने कहा कि ट्रंप प्रशासन का उद्देश्य है कि देश में कानून व्यवस्था को दोबारा मजबूत किया जाए। अंत में वेंस ने उम्मीद जताई कि जो काम वे वॉशिंगटन डीसी में कर रहे हैं, वो पूरे देश के लिए उदाहरण बनेगा।

ये भी पढ़ें:- US: 'यूक्रेन सिर्फ बचाव नहीं, अब वार करे', शांति के प्रयासों के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की बदली राय

डेमोक्रेटिक सीनेटर ने की कानून की आलोचना

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन ओसॉफ ने इसी कानून की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे मेडिकेड और फूड स्टैम्प जैसी सुविधाओं में 1.2 ट्रिलियन डॉलर की कटौती हो रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जॉर्जिया का एक अस्पताल इस बजट कटौती की वजह से आईसीयू बंद करने की सोच रहा है। ओसॉफ ने कहा, "उपराष्ट्रपति का आकर ऐसा कानून बेचना शर्मनाक है, जो लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें