फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: हंगामा करने के लिए जिस महिला को टेप से बांध कर किया था बंद, उसकी बढ़ी मुश्किलें; दर्ज हुआ केस, जानें वजह

Sun, 16 Jun 2024 03:37 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

34 वर्षीय एक अमेरिकी महिला पर 2021 में अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में सह-यात्रियों पर हमला करने के लिए 81,950 डॉलर का जुर्माना न चुकाने का मुकदमा दायर किया गया है। 
विज्ञापन
टेप से बंधी महिला - फोटो : एक्स/@CollinRugg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2021 में अमेरिकन एयरलाइंस की एक उड़ान के दौरान एक महिला यात्री ने जमकर हंगामा किया था। वहीं, अन्य यात्रियों पर हमला भी किया था। चालक दल को मजबूरन महिला को सीट पर बैठाकर टेप से बांधना पड़ा था। तब उसपर गलत व्यवहार के लिए 82 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि महिला अपना जुर्माना नहीं चुका रही है। इसी के चलते उस पर एक मुकदमा दायर किया गया है।  

विज्ञापन


क्या है मामला?
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 34 वर्षीय एक अमेरिकी महिला पर 2021 में अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में सह-यात्रियों पर हमला करने के लिए 81,950 डॉलर का जुर्माना न चुकाने का मुकदमा दायर किया गया है। हीथर वेल्स पर सात जुलाई, 2021 को टेक्सास से चार्लोट जाने वाली उड़ान में साथी यात्रियों को लात मारने और उन पर थूकने का आरोप लगा था। हीथर वेल्स ने विमान का दरवाजा भी खोलने की कोशिश की थी। अंत में परेशान चालक दल ने उसके मुंह पर टेप लगा दिया था और उसे सीट से बांध दिया था।
 

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने उस पर 81,950 डॉलर का जुर्माना लगाया है, जो किसी यात्री के हिंसक व्यवहार के लिए प्राधिकरण द्वारा लगाया गया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है। एफएए ने अब जुर्माना अदा न करने के कारण उन पर मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन


इसलिए किया था हंगामा
शिकायत में कहा गया था कि महिला ने शराब ऑर्डर की थी। उसे पीने के बाद उन्हें होश नहीं रहा और विमान से बाहर जाने के लिए हरकतें करने लगी थीं। इसके बाद 34 वर्षीय महिला ने चिल्लाते और अपशब्द बोलते हुए केबिन का सामने का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसके बाद उसे टेप से बांध दिया गया, फिर भी वह नहीं मानीं और लात-घूसे चलाती रहीं। 

रिपोर्ट के अनुसार, महिला पर चालक दल के सदस्यों पर हमला करने और उन्हें धमकाने तथा विमान, चालक दल और यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करने के लिए 45,000 डॉलर तक का जुर्माना लगाया गया, जबकि उड़ान के दौरान केबिन का दरवाजा खोलने का प्रयास करने के लिए 27,950 डॉलर तथा चालक दल के सदस्यों के कर्तव्यों में हस्तक्षेप करने के लिए 9,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें