फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Travel Alert : संयुक्त राष्ट्र को नहीं थी जवाहिरी के ठिकाने की कोई जानकारी, अमेरिका का यात्रा अलर्ट जारी

Thu, 04 Aug 2022 12:40 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।

सार

US Travel Alert : विदेश मंत्रालय (State Department) ने चेताया (Warned) कि उसकी मौत के बाद अलकायदा (Al Qaeda) समर्थक या उससे संबद्ध आतंकी संगठन (affiliated terrorist organizations) अमेरिकी सुविधाओं, कर्मियों व नागरिकों पर हमला (Attack) करने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रैवल - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

US Travel Alert : अमेरिका (America) ने आतंकी सरगना अयमान अल-जवाहिरी (Terrorist Leader Ayman al-Zawahiri) की मौत के बाद विश्वव्यापी सतर्कता का अलर्ट (Worldwide Alert) जारी किया है। इधर, विश्व निकाय ने कहा है कि उसे अलकायदा सरगना अयमान अल-जवाहिरी के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने कहा, सदस्य देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवाद (Terrorism) का मुकाबला करने के लिए उठाए गए कदम विश्व कानून के तहत अनुकूल हों।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासचिव एंतोनियो गुटेरस (UN Secretary General Antonio Guterres) के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक (Spokesman Stephane Dujarric) ने एक बयान में यह जानकारी (Information) दी। बता दें, अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में एक घर पर ड्रोन हमला (Drone Strike) करके अल-जवाहिरी को मार गिराया है, जिसकी घोषणा राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने मंगलवार को की।

दुजारिक ने एक सवाल के जवाब में कहा, हमें वास्तव में जवाहिरी के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा हमारा वैश्विक निकाय आतंकवाद के खिलाफ लड़ने और इस खतरे का मुकाबला करने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


अमेरिका का दुनियाभर में यात्रा सतर्कता अलर्ट
आतंकी सरगना अल-जवाहिरी की मौत के बाद अमेरिका ने विश्वव्यापी सतर्कता का अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, यह आतंकी सरगना 9/11 हमले का मास्टरमाइंड था और अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन का उत्तराधिकारी था। 

विदेश मंत्रालय ने चेताया कि उसकी मौत के बाद अलकायदा समर्थक या उससे संबद्ध आतंकी संगठन अमेरिकी सुविधाओं, कर्मियों व नागरिकों पर हमला करने की कोशिश कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, आतंकी हमले अक्सर बिना किसी चेतावनी के होते हैं, ऐसे में अमेरिकी नागरिक कहीं भी यात्रा करते वक्त उच्च सतर्कता बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें